एक्सप्लोरर

बीजेपी के लिए नया टारगेट तो सेट किया ही, 1998 का जिक्र कर पीएम मोदी ने दी वॉर्निंग

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के पसमांदा मुसलमानों के लिए एक आउटरीच कार्यक्रम भी शुरू किया था. बीजेपी की कोशिश थी कि केंद्र की यभी योजनाओं का फायदा इस तबके तक भी पहुंचना चाहिए.

PM Modi New Target To BJP: साल 2023 भारत की राजनीति में काफी कुछ बदल सकता है. एक तरफ कांग्रेस पूरे दमखम के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' कर खुद को रिवाइव करने की कोशिश कर रही है तो वहीं बीजेपी (BJP) ने सभी राज्यों में परचम लहराने का टारगेट रखा है. बीजेपी ने 2023 में होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2024 के आम चुनाव को लेकर रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री ने भी बीजेपी की सीनियर लीडरशिप से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के लिए टारगेट सेट कर दिया है. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रमुख भूमिका निभाई और पार्टी को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए नया टारगेट दिया. पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि सभी बिना किसी चुनावी लाभ की लालसा लिए हाशिए पर पड़े लोगों तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों सहित समाज के हर तबके तक अपनी पहुंच बनाएं.

ये है मोदी का नया मंत्र!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पसमांदा, बोहरा, मुस्लिम पेशेवरों और शिक्षित मुसलमानों तक पहुंचें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि वोट की उम्मीद के बदले हर तबके तक पहुंचना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए. ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अब इन समुदायों के बीच विश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

पसमांदा मुसलमों के सहारे चुनाव जीतने का प्लान?

उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के पसमांदा मुसलमानों के लिए एक आउटरीच कार्यक्रम भी शुरू किया था. बीजेपी की कोशिश थी कि केंद्र की यभी योजनाओं का फायदा इस तबके तक भी पहुंचना चाहिए. वहीं, साल 2022 के जुलाई महीने में भी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी और उस दौरान भी प्रधानमंत्री ने इसी लाइन पर भाषण दिया था. 

मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी वॉर्निंग!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ बीजेपी के लिए नया टारगेट सेट किया है तो वहीं उन्होंने राजनीतिक समीकरण को देखते हुए कार्यकर्ताओं को आगाह भी किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने अति-आत्मविश्वास की किसी भी भावना के खिलाफ पार्टी को आगाह किया है.

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दिग्विजय सिंह की नेतृत्व लाली सरकार का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार अलोकप्रिय होने के बावजूद 1998 में मध्य प्रदेश का चुनाव जीत गई थी और बीजेपी को हार मिली थी. मोदी उस समय मध्य प्रदेश के संगठनात्मक मामलों के मास्टरमाइंड हुआ करते थे.

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2023 Date: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में इस वक्त कितनी सीटें किसके पास? आसान भाषा में समझिए समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget