एक्सप्लोरर

पीएम पर हमले के खतरे के मद्देनजर बड़ा फैसला, नक्सलियों के मददगारों पर ईडी का शिकंजा

ईडी ने छत्तीसगढ झारखंड औऱ बिहार के कुछ एनजीओ औऱ ठेकेदारों को नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. आरोप है कि ये लोग नक्सलियो के लिए धन उगाही से लेकर पैसा ट्रांसफर करने तक का काम करते है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले के खतरे को देखते हुए सराकर ने नक्सलियों के शहरी मददगारों पर शिकंजा कसने का फैसला किया है. सरकार इन शहरी मददगारों के खिलाफ आर्थिक नाकाबंदी करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक सरकार ने जांच एजेंसियो से साफ तौर पर कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ चौतरफा हमला किया जाए. विशेषकर उनके उन शहरी मददगारों पर कार्रवाई की जाए जो इन लोगो को पैसा मुहैया कराते है.

जानकारी के मुताबिक इस काम का जिम्मा प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को सौंपा गया है. प्रवर्तन निदेशालय को जिम्मेदारी दी गई है कि वो इन मददगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्ति दर्ज करे. इस निर्देश के तहत ईडी ने कुछ एनजीओ और ठेकेदारों की पहचान कर नोटिस जारी किया है.

ईडी ने छत्तीसगढ झारखंड औऱ बिहार के कुछ एनजीओ औऱ ठेकेदारों को नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. आरोप है कि ये लोग नक्सलियो के लिए धन उगाही से लेकर पैसा ट्रांसफर करने तक का काम करते है. ईडी ने अब तक सात बड़े नक्सली लीडरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर तीन करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त कर ली है.

सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियो को आशंका है कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमले की योजना तैयार की थी, उनमें से अनेक लोग अभी भी कार्रवाई को अंजाम देने की कोशिश कर रहे होगे. लिहाजा उनके धन के श्रोत पर लगाम लगाया जाना आवश्यक है. सूत्रों के मुताबिक ईडी जल्द ही नक्सलियों की लगभग चार करोड रुपये की संपत्ति जब्त करने जा रहा है.

SPG की मंजूरी के बिना अब मंत्री या सांसद भी नहीं जा पाएंगे करीब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़े बदलाव करते हुए गृहमंत्रालय ने एसपीजी और सभी राज्यों को प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं. गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों के डीजीपी और एसपीजी को कहा है कि सार्वजनिक मंचों पर पीएम मोदी के नज़दीक किसी भी मंत्री, सांसद, विधायक को ना आने दिया जाए जब तक एसपीजी इस बात की मंजूरी न दे दे.

नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ था पीएम की हत्या की साजिश का खुलासा पुणे के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार नक्सली नेताओं से मिले दस्तावेजों से पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है. महाराष्ट्र पुलिस के हाथ लगे ईमेल और हार्ड डिस्क से पीएम मोदी की रोड शो में हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के खुलासे के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस सामने आए. और बयान दिया कि नक्सलियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह ही पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की बड़ी साजिश रची थी.

नक्सली के पास से मिली चिट्ठी में क्या लिखा है? पुलिस को नक्सली के पास मिली चिट्ठी में लिखा है, ''प्रिय कॉमरेड प्रकाश लाल सलाम, मोदी के नेतृत्व में हिंदू फासिस्ट का फैलाव काफी तेजी से हो रहा है और इसको दबाने के लिए मोदी को रोकना जरूरी है. बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में हार के बावजूद मोदी 15 राज्यों में बीजेपी को स्थापित करने में सफल हुए हैं. यदि ऐसा ही रहा तो सभी मोर्चों पर पार्टी के लिए दिक्कत खड़ी हो जाएंगी. कॉमरेड किसन और कुछ अन्य सीनियर कैडर ने मोदी राज को खत्म करने के लिए कुछ मजबूत कदम सुझाए हैं. हम सभी राजीव गांधी जैसे हत्याकांड पर विचार कर रहे हैं. यह आत्मघाती जैसा मालूम होता है. और इसकी भी अधिक संभावनाएं हैं कि हम असफल हो जाएं, लेकिन हमें लगता है कि पार्टी हमारे प्रस्ताव पर विचार करे. उन्हें रोड शो में टारगेट करना एक असरदार रणनीति हो सकती है. हमें लगता है कि पार्टी का अस्तित्व किसी भी त्याग से ऊपर है. बाकी अगले पत्र में.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget