एक्सप्लोरर

PM Modi की सुरक्षा में चूक पर BJP का बड़ा आरोप, 'खुद CM चन्नी की थी साजिश, सोनिया-राहुल भी होंगे षडयंत्र का हिस्सा'

PM's Security Breach: बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को मारने की साजिश थी. ऐसे में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

PM Modi's Security Breach: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के वक्त सुरक्षा में चूक को लेकर अब सियासत भी तेज होती हुई दिख रही है. बीजेपी सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पीएम को जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया है. प्रवेश वर्मा ने कहा कि खुद पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी की पीएम मोदी का जान से मारने की साजिश थी. उन्होंने आगे कहा कि इस साजिश में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल रहे होंगे.

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को बीजेपी ने बताया साजिश

जबकि, दूसरी तरफ बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को मारने की साजिश थी. ऐसे में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इधर, पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. 

ये भी पढ़ें: PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की जांच हुई शुरू, पंजाब पहुंची केंद्रीय टीम

केन्द्र सरकार की तरफ से दलील देते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, मैं आभारी हूं कि कोर्ट ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लिया. यह दुर्लभ मामला है. जब पीएम को सड़क मार्ग से जाना होता है तो SPG DGP से पूछती है. उनकी हरी झंडी के बाद ही यात्रा शुरू हो सकती है. जब सड़क पर ब्लॉक था तो मंजूरी क्यों दी गई. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यह मामला सिर्फ किसी पर नहीं छोड़ा जा सकता और यह सीमा पार आतंकवाद का मामला है इसलिए एनआईए अधिकारी जांच में सहायता कर सकते हैं. अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी.

PM Modi की सुरक्षा में चूक पर BJP का बड़ा आरोप, 'खुद CM चन्नी की थी साजिश, सोनिया-राहुल भी होंगे षडयंत्र का हिस्सा

गिरिराज सिंह बोले- टेलीस्कोपिक गन से हो सकती थी हत्या

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी पीएम की हत्या की साजिश का अंदेशा जताया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा पीएम को मौत के कुएं में फंसाना कोई इत्तेफाक नहीं यह साजिश थी. महादेव की कृपा से बच गए. इसकी उच्चस्तरीय सही जांच होगी तो यह साज़िश पंजाब के सीएम ऑफिस तक ही बल्कि उनके तार ऊपर तक जुड़ेंग़े. ऐसा प्रतीत होता है की उनकी हत्या ड्रोन या टेलीस्कोपिक गन से भी हो सकती थी.

इससे पहले, पंजाब सरकार ने पीएम की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए गुरुवार को कमेटी का ऐलान किया था. सूत्रों के मुताबिक, कमेटी ने रिपोर्ट केन्द्र को भेज दी है. तो दूसरी तरफ केन्द्रीय मंत्रालय की तरफ से बनाई गई कमेटी भी इसकी व्यापक तहकीकात कर रही है. 

ये भी पढ़ें: 'पुलिसवाले प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पी रहे थे', PM Modi की सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट से बोले सॉलिसिटर जनरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget