एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, पंजाब सरकार एक-दो दिन में गृह मंत्रालय को भेजेगी रिपोर्ट

PM Modi Security Lapse: पीएम मोदी ने पिछले साल जनवरी में पंजाब का दौरा किया था. इस दौरान उनके काफिले को फिरोजपुर-मोगा फ्लाईओवर पर किसानों ने रोका था.

PM Modi Security Breach Case: पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की सिक्योरिटी में चूक पर राज्य सरकार केंद्र को दो-तीन दिन में अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट भेज देगी. ये जानकारी मंगलवार (14 मार्च) को पंजाब सरकार के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने एबीपी न्यूज़ को दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका डाली गई थी. 

मुख्य सचिव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी. इस कमेटी ने हमें अपनी रिपोर्ट भेज दी है. उन्होंने सभी अधिकारियों की भूमिका की जांच की है कि किसकी ओर से क्या चूक हुई. इसमें कुछ पुलिस अफसरों को लेकर कहा गया कि उनका रोल ठीक नहीं था. इन अफसरों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. 

एक-दो दिन में भेज देंगे गृह मंत्रालय को रिपोर्ट

मुख्य सचिव ने कहा कि आठ अफसर ऐसे हैं जिनका इस रिपोर्ट में जिक्र किया गया है. इन अफसरों को बुलाया जाएगा और अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा. उन्होंने सारी जानकारी दे दी है. हमारे पास अभी रिपोर्ट है, यह विचाराधीन है. बहुत जल्द इस रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी. हम एक या दो दिन में एक अंतरिम रिपोर्ट (गृह मंत्रालय को) भेजेंगे कि हम ये कार्रवाई कर रहे हैं. 

पंजाब में रोका गया था पीएम का काफिला

पीएम मोदी ने 5 जनवरी 2022 को पंजाब का दौरा किया था. पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी के काफिले को एक गांव में पुल पर किसानों की तरफ से रोका गया था. पीएम मोदी फिरोजपुर में पीजीआई के सैंटर का नींव पत्थर रखने के लिए पहुंचने वाले थे, लेकिन वे इस कार्यक्रम में पहुंच नहीं पाए थे. बीजेपी की तरफ से फिरोजपुर में पीएम की रैली का भी कार्यक्रम रखा गया था. सुरक्षा में हूई चूक के कारण पीएम मोदी को वापस जाना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें- 

YS Sharmila Detained: जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, तेलंगाना सरकार के खिलाफ कर रही थीं प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget