एक्सप्लोरर

'उनका फेवरेट डायलॉग है...मोदी तेरी कब्र खुदेगी, मैं तो अपशब्‍दों से टॉनिक बना देता हूं', विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (10 अगस्त) को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

PM Modi On No Confidence Motion: संसद के मानसून सत्र की समाप्ति से एक दिन पहले यानी गुरुवार (10 अगस्त) को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष जमकर प्रहार किया. अपने लंबे संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने यह कहते हुए विपक्ष पर तंज कसा कि उनका फेवरेट डायलॉग है 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी.' पीएम मोदी ने सदन में कहा कि विपक्ष की ओर से बोले जाने वाले अपशब्दों का वह टॉनिक बना देते हैं.  

क्या कहा पीएम मोदी ने?

पीएम मोदी ने कहा, ''उनके (विपक्ष) लिए तो सबसे प्रिय नारा क्या है- मोदी तेरी कब्र खुदेगी... ये इनका पसंदीदा नारा है लेकिन मेरे लिए इनकी ये गालियां, ये अपशब्द, ये अलोकतांत्रिक भाषा, मैं उसका भी टॉनिक बना देता हूं.''

लोकसभा में गिर गया अविश्वास प्रस्ताव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद लोकसभा में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया. बता दें कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था, जो 11 अगस्त तक चलना है. मानसून सत्र की शुरुआत से ही मणिपुर हिंसा का मुद्दा संसद में छाया रहा. विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से आरोप लगाया गया कि मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी खामोश हैं.

इस गठबंधन के नेताओं ने मांग की कि पीएम मोदी को संसद के दोनों सदनों में मणिपुर के मुद्दे पर विस्तार से बयान देना चाहिए. इस बीच सरकार की ओर से भी कहा गया कि वो चर्चा के लिए राजी है, लेकिन चर्चा किस नियम के तहत हो, इस पर वार-पलटवार होता रहा.

26 जुलाई को लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव

26 जुलाई को विपक्षी गठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव ले आया. उसने कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर के मुद्दे पर बुलवाने के लिए इसका इस्तेमाल उपाय के तौर पर किया गया है.

अविश्वास प्रस्ताव पर तीन दिन की बहस तय की गई. 8 अगस्त को सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने बहस की शुरुआत की. 9 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाषण दिया और 10 अगस्त को पीएम मोदी ने आरोपों का जवाब देते हुए विपक्ष को जोरदार तरीके से घेरा. पीएम मोदी ने भाषण के अंत में मणिपुर पर भी बयान दिया. 

यह भी पढ़ें- लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, पीएम मोदी ने कहा- 2028 में अच्छी तैयारी के साथ आना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget