एक्सप्लोरर

प्रशांत क्षेत्र में चीन को रोकने के लिए भारत की कूटनीति, फिजी के साथ संबंध करेगा मजबूत, पीएम मोदी ने किए 7 समझौते

फिजी के पीएम राबुका 24 अगस्त को तीन दिवसीय यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राबुका के साथ बातचीत के बाद कहा कि भारत फिजी को जलवायु परिवर्तन और आपदाओं से निपटने में मदद करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए सोमवार (25 अगस्त, 2025) को कहा, 'दोनों देश के प्रधानमंत्री ने आपसी रक्षा सम्बन्धों को और मजबूत करने का भी फैसला लिया है. जलवायु परिवर्तन फिजी के लिए खतरा है और भारत आपदा प्रतिक्रिया से निपटने में उसकी मदद करेगा. भारत और फिजी भले ही समुंद्र के अलग-अलग किनारों पर हों, लेकिन दोनों की उम्मीदें और लक्ष्य एक जैसे हैं. फिजी स्वतंत्र, समावेशी, खुले, सुरक्षित और समृद्ध भारत-प्रशांत के लिए प्रतिबद्ध हैं.'

भारत और फिजी के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया है. भारत और फिजी पीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए. मीडिया बयान के अनुसार, समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में फिजी भारत के लिए काफी महत्व रखता है. प्रशांत महासागर में चीन के हस्तक्षेप को बढ़ाने के प्रयासों के बीच, भारत फिजी के साथ अपने रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है.

पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि भारत, फिजी की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ट्रेनिंग और तकनीकि सहायता प्रदान करेगा. इसके लिए एक कार्य योजना बनाई गई है. दक्षिण में भारत के प्रमुख क्षेत्रों पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि भारत इस क्षेत्र की विकास यात्रा में एक भागीदार है. हम एक ऐसी वैश्विक व्यवस्था के निर्माण में भागीदार हैं, जहां की स्वतंत्रता, विचार और पहचान का सम्मान किया जाता है.

फिजी के पीएम राबुका की तीन दिवसीय भारत यात्रा

बता दें कि फिजी के पीएम राबुका 24 अगस्त को तीन दिवसीय यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचे, जो दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा है. भारत और फिजी के बीच साल 1879 से गहरे सांस्कृतिक और व्यावहारिक संबंध हैं, जब भारतीय भारतीय मजदूरों को ब्रिटिश बंधुआ मजदूरी प्रणाली के तहत फिजी लाया गया था.

इससे पहले भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिजी की यात्रा की थी और अब प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच चल रहे उच्च-स्तरीय संबंधों को उजागर करती है.

सप्रू हाउस में फिजी के प्रधानमंत्री का व्याख्यान

भारत की ओर से गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राबुका की यात्रा भारत और फिजी के बीच दीर्घकालिक और सुदृढ़ साझेदारी को दर्शाती है. यह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और हमारे लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता को दिखाता है.

वहीं एएनआई रिपोर्ट के अनुसार, फिजी के प्रधानमंत्री अपनी भारत यात्रा के दौरान 26 अगस्त को सप्रू हाउस में एक व्याख्यान देंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय विश्व मामलों की परिषद् (ICWA) की ओर से किया जा रहा है. उनका यह यात्रा 27 अगस्त को दिल्ली से लौटने के साथ समाप्त होगी.

ये भी पढ़ें:- 'हम धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारते हैं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget