एक्सप्लोरर

वैक्सीनेशन सर्टिफेकट पर फिर छपेगी PM Modi की तस्वीर, केंद्र बना रही है योजना- सूत्र

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू होने के बाद कोविड-19 वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटा दी गई थी.

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही केंद्र सरकार इन राज्यों में कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का प्रकाशन फिर से शुरू करने की योजना बना रही है. चुनाव की तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आठ जनवरी को पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में टीकाकरण प्रमाणपत्रों से मोदी की तस्वीर हटा दी गई थी.

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इन राज्यों में कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर की छपाई को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है. सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'इन पांच राज्यों में लोगों को दिए जा रहे कोविड-19 प्रमाणपत्रों में प्रधानमंत्री की तस्वीर को शामिल करने के लिए को-विन मंच पर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे.'

बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू होने के बाद कोविड-19 वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटा दी गई थी. अधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि यह तस्वीर स्वास्थ मंत्रालय द्वारा Co-WIN ऐप से फिल्टर लगाकर  हटाया गया.  

पिछले साल दिया था आदेश 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पीएम मोदी की फोटो को कोविड-19 के वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाने के लिए आवश्यक फिल्टर लगाए जाएंगे. बता दें कि पिछले साल मार्च 2021 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कुछ राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी राज्यों में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को लेकर शिकायत की थी. शिकायत में उन्होंने आदर्श आचार संहिता के कारण चुनाव वाले राज्यों में कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की फोटो हटाने की मांग रखी थी. जिसके बात चुनाव आयोग ने पीएम मोदी की फोटो आचार संहिता के दौरान नहीं लगाने का आदेश दिया था. 

ये भी पढ़ें:

शपथ लेने के बाद एक्शन में CM Yogi, आज सुबह 10 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक, अधिकारियों से भी करेंगे मुलाकात

Coronavirus Cases Today: कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटों में 1660 नए मामले सामने आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget