एक्सप्लोरर

अब बंगाल फतह के लिए सूबे के इतिहास की सबसे बड़ी रैली कर सकते हैं पीएम मोदी, तारीख का ऐलान जल्द

राज्य की जनता को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी की ओर से पीएम मोदी मार्च के पहले हफ्ते में रैली करेंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस रैली के दौरान ममता सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान करेंगे.

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. पार्टी की ओर से हर तरकीब के जरिए तरकस से हर तीर निकालकर सत्ता की कुर्सी पर निशाना साधना चाह रही है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हर छोटे-बड़े नेता को बंगाल की रण में उतार दिया है. इसी क्रम में यह बात भी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल की धरती पर इसी साल होने वाले राजनीतिक रण में मेगा रैली करेंगे. पीएम मोदी की रैली के लिए पार्टी ने प्लान तैयार कर लिया है.

बंगाल की जनता को लुभाने और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सत्ता से उखाड़ फैंकने के लिए बीजेपी की ओर से पीएम मोदी मार्च के पहले हफ्ते में रैली कर सकते हैं. यह रैली बंगाल के सबसे बड़े मैदान ब्रिगेड मैदान में आयोजित की जाएगी. इस रैली में करीब 15 लाख लोग शामिल होंगे.

बंगाल की सबसे बड़ी रैली की तैयारी में बीजेपी

रैली के लिए प्रदेश बीजेपी की ओर से दो तारीख सुझाए गए हैं. पहली तारीख है पांच मार्च तो दूसरी है 7 मार्च. हालांकि अभी तक रैली का समय तय नहीं हुआ है. रैली कब होगी और कितने बजे होगी इस संबंध में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय लेगा.

बीजेपी पूरी कोशिश में जुटी हुई है कि इस रैली को बंगाल की राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी रैली बनाई जाए. रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं. सभी कार्यकर्ताओं की कोशिश है कि इस रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटे.

बंगाल: 7 फरवरी को हल्दिया जाएंगे पीएम मोदी, सरकार के प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

TMC के तीन विधायकों ने जिस मैदान पर थामा था BJP का हाथ, उसी जगह रैली करने को तैयार हैं ममता बनर्जी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget