एक्सप्लोरर

PM Modi Pune Visit: मंदिर में दर्शन, पवार के साथ मंच साझा, पीएम मोदी के पुणे दौरे से बढ़ी महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल, जानें अहम बातें

PM Modi In Pune: प्रधानमंत्री मोदी का पुणे दौरा राजनीतिक रूप से भी काफी अहम है. अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं.

PM Modi Pune Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार (1 अगस्त) को पुणे में हैं, जहां उनका विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इस बीच खबर है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार पीएम मोदी के साथ मंच शेयर कर सकते हैं, जिसके बाद विपक्षी खेमे में हलचल तेज हो गई है. आइए पीएम मोदी के दौरे की अहम बातें जानते हैं.

पुणे में पीएम मोदी का कार्यक्रम

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुबह 11 बजे पुणे के दगड़ूशेठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है. 
  • 11.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी को सुप्रीम लीडरशिप और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए लोकमान्य तिलक पुरस्कार दिया जाएगा.
  • 12.45 बजे पीएम मोदी मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. 

पीएम का महाराष्ट्र दौरा अहम क्यों?

एनसीपी में बगावत और टूट के बाद राज्य में बने नए सियासी माहौल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला दौरा है. वहीं, पार्टी में बगावत के बाद पहली बार पवार भी मोदी के साथ मंच साझा करने जा रहे हैं. पवार के पीएम मोदी के कार्यक्रम में जाने की खबर के बाद महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में हलचल तेज हो गई है. उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना और कांग्रेस ने पवार से मंच न साझा करने की अपील की है.

पीएम मोदी और बीजेपी के लिए लोकसभा के हिसाब से महाराष्ट्र एक अहम राज्य है. उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें इसी राज्य में हैं. वहीं, 2024 में लोकसभा के साथ ही महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव भी हैं.

मोदी ने जब पवार की तारीफ की

पीएम मोदी इसके पहले कई मौकों पर शरद पवार की सार्वजनिक तौर पर तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने कहा था, यूपीए सरकार में पवार एकमात्र ऐसे नेता जिन्होंने मेरी मदद की. पीएम मोदी ने एक बार शरद पवार को अपना राजनीतिकि गुरु और मार्गदर्शक बताते हुए कहा था कि पवार साहेब ने मुझे हाथ पकड़कर राजनीति सिखाई. पीएम मोदी के कार्यकाल में शरद पवार को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

जब पवार ने की मोदी की तारीफ 

सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं, शरद पवार भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं. शरद पवार ने कहा था, मेरी राय थी कि गुजरात के सीएम के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति न हो. उन्होंने ये भी कहा था कि मोदी के काम करने के तरीके से हैरान हो जाता हूं, मोदी किसी काम को अंजाम तक पहुंचाकर ही रहते हैं.

राफेल सौदे के समय जब विपक्ष प्रधानमंत्री पर लगातार हमलावर था, उस समय उन्होंने ये कहकर राहत दी थी कि पीएम की मंशा पर लोगों को शक नहीं है. इसके साथ ही चीन से तनातनी के बीच पीएम के लद्दाख दौरे की भी तारीफ की थी.

किन-किन हस्तियों को लोकमान्य तिलक पुरस्कार

इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री

डॉ. शंकर दयाल शर्मा, पूर्व राष्ट्रपति

प्रणब मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति

अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व प्रधानमंत्री

डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री

एन.आर. नारायण मूर्ति, फाउंडर, इंफोसिस

ई. श्रीधरन, मेट्रोमैन

लोकमान्य तिलक पुरस्कार के बारे में

लोकमान्य तिलक की विरासत का सम्मान करने के लिए ये पुरस्कार दिया जाता है. 1983 में तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट की तरफ से इस पुरस्कार का गठन किया गया था. तब से हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर ये पुरस्कार दिया जाता है. लोकमान्य तिलक पुरस्कार पाने वाले पीएम मोदी 41वीं हस्ती हैं.

यह भी पढ़ें

Shootout In Train: देश को नफरत की आग में झोंककर किस मोड़ पर खड़ा कर दिया? ट्रेन में गोलीकांड पर बोले कांग्रेस नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget