एक्सप्लोरर

Shootout In Train: देश को नफरत की आग में झोंककर किस मोड़ पर खड़ा कर दिया? ट्रेन में गोलीकांड पर बोले कांग्रेस नेता

Jaipur-Mumbai Train Shootout: जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में आरपीएफ के जवान ने अपने सीनियर समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले में कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है.

Shootout In Train: महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ के सिपाही ने सोमवार (31 जुलाई) को चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. मरने वालों में एक आरपीएफ एएसआई और तीन यात्री हैं. इस घटना पर कांग्रेस नेता और यूथ कांग्रेस के प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने देश में बढ़ती नफरत का परिणाम बताया है. श्रीनिवास ने कहा, नफरत ने देश को किस मोड़ पर खड़ा कर दिया है.

बीवी श्रीनिवास ने ट्विटर पर लिखा, "देश को नफरत की आग में झोंककर हुक्मरानों ने आखिर किस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है..? जयपुर-मुंबई ट्रेन में हुए दर्दनाक हत्याकांड का ये वीडियो और बोला गया हर एक शब्द देश के वर्तमान हालातों को बयां करने के लिए काफी है."

ओवैसी ने बताया आतंकी हमला

ऑल इंडिया मजलिए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन के नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसे आतंकी घटना बताया. ओवैसी ने कहा, यह एक आतंकी हमला है जिसमें विशेष रूप से मुसलमानों को निशाना बनाया गया है. यह लगातार मुस्लिम विरोधी हेट स्पीच और नरेंद्र मोदी की इसे खत्म करने की अनिच्छा का परिणाम है.

ओवैसी ने सवाल किया कि क्या आरोपी आरपीएफ जवान भावी बीजेपी उम्मीदवार बनेगा? क्या उसकी जमानत को सरकार समर्थन देगी? क्या रिहा होने पर उसे माला पहनाई जाएगी? गलत साबित होता हूं तो खुशी होगी.

चलती ट्रेन में हुआ था शूटआउट

सोमवार (31 जुलाई) को सुबह तड़के जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में एक आरपीएफ कॉस्टेबल ने अपनी स्वाचालित सर्विस राइफल से चार लोगों की हत्या कर दी. सुबह 5 बजे के करीब जैसे ही ट्रेन महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन से आगे बढ़ी थी, उसी समय ड्यूटी पर तैनात चेतन कुमार ने अपने सीनियर एएसआई टीका राम मीणा पर फायरिंग कर दी, जिनकी मौत हो गई. इसके बाद उसने तीन यात्रियों की भी गोली मारकर हत्या कर दी.

घटना के समय ट्रेन में यात्रियों द्वारा शूट किए गए कुछ कथित वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें आरोपी सिपाही विवादित और नफरत भरी बातें कहता नजर आ रहा है. फिलहाल, आरोपी गिरफ्तार है और मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Train Firing: महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में हुई गोलीबारी के बाद DRM का आया बयान, की अनुग्रह राशि की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget