एक्सप्लोरर

'...और ज़िंदादिल इंसान भी हैं', जब बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने की नितिन गडकरी की तारीफ

Nitin Gadkari: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मिलते समय पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की. पीएम मोदी ने गडकरी के बारे में शेख हसीना से जो कुछ कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए.

PM Modi: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख हसीना को अपनी कैबिनेट से भी मिलवाया. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे माहौल में हंसी के ठहाके गूंजने लगे. 

पीएम मोदी ने की नितिन गडकरी की तारीफ

दरअसल, जिस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख हसीना को कैबिनेट से मिलवाया तो उन्होंने कहा, "आपकी हमेशा से शिकायत रहती है कि हम भोजन पर नहीं मिल पाते हैं. आप गडकरी जी को भोजन पर बुलाएं, ये खाने-पीने के बेहद शौकीन और ज़िंदादिल इंसान भी हैं."

शेख हसीना ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री की इस बात सुनकर माहौल एकदम से बदल गया और सब हंसने लगे. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी पीएम की बात का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हम कल रात ही डिनर पर थे और आगे भी जरूर साथ बैठेंगे.

बांग्लादेश की पीएम का भारत दौरा

गौरतलब है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का भारत दौरा (Sheikh Hasina India Visit) काफी महत्वपूर्ण रहा है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने आतंकवाद, सीमा प्रबंधन और सीमा पार अपराधों के क्षेत्र में घनिष्ठ सुरक्षा सहयोग को जारी रखने के महत्व को रेखांकित किया. 

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जल, व्यापार, आर्थिक संबंधों और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों से संबंधित सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक और उपयोगी चर्चा की."

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने बांग्लादेश को बताया भारत का सबसे बड़ा विकास पार्टनर, कहा- हमारी दोस्ती नई ऊंचाईयां छुएगी

ये भी पढ़ें- IT, न्यूक्लियर एनर्जी और अंतरिक्ष... पीएम मोदी के साथ शेख हसीना की द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौतों पर लगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget