एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी के कारण भारत को मिलती है इज्जत...', जेम्स मारापे के प्रधानमंत्री के पैर छूने पर ऐसा क्यों बोले कांग्रेस नेता

PM Modi Papua New Guinea Visit: कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा, 'भारतीय संस्कारों में हम बड़े के पैर छूते हैं. पैर छूना सम्मान की बात होती है. इसमें लोहा मानने वाली क्या बात है.'

PM Modi Papua New Guinea Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के पापुआ न्यू गिनी पहुंचते ही वहां के पीएम जेम्स मारापे (James Marape) ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम जेम्स मारापे ने प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हुए उनके पैर भी छुए. इस वाक्या की भारत में खूब चर्चा हो रही है. कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) ने इस पर तंज कसा है.

संदीप दीक्षित ने कहा, 'पापुआ न्यू गिनी के साथ हमारे पुराने संबंध रहे हैं, कूटनीतिक और सांस्कृतिक रिश्ते रहे हैं. अगर उन्होंने सम्मान और स्नेह दिखाया है तो भारत के प्रधानमंत्री की ओर दिखाया है. यह भारत के लिए सम्मान की बात है लेकिन महत्वपूर्ण बात है कि एग्रीमेंट कौन से साइन होते हैं'. 

कांग्रेस के पूर्व सांसद ने आगे कहा, "भारतीय संस्कारों में हम बड़े के पैर छूते हैं पैर छूना सम्मान की बात होती है. इसमें लोहा मानने वाली क्या बात है, हम कहते हैं चीन सबसे बड़ा दुश्मन है लेकिन ट्रेड दोगुना हो गया है. जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री के तौर पर अमेरिका गए थे तो वहां पर उस वक्त राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने उनके सर पर छाता रखा था जबकि रीगन बहुत एरोगेंट नेता थे तो क्या हम यह कहते रहे हैं कि राजीव गांधी का लोहा पूरी दुनिया ने मान लिया."

'जो भारत का प्रधानमंत्री होगा, उसको इज्जत मिलेगी'
कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा, 'पीएम पापुआ न्यू गिनी चले गए तो क्या बड़ी बात हो गई. पीएम मोदी के कारण ही भारत को इज्जत मिलती है, यह मैं स्वीकार नहीं करूंगा जो भी भारत का प्रधानमंत्री होगा उसको इज्जत मिलेगी. उन्होंने सम्मान दिया है अच्छी बात है लेकिन उससे देश का क्या हित हुआ यह जरूरी है. हर देश अपने में स्वयंभू है स्वाभिमानी है. हम जो कहते फिरते हैं कि दूसरे देश लोहा मान रहे हैं, यह हिंदुस्तान में चल जाएगा लेकिन कूटनीति में असर अच्छा नहीं होता."

यह भी पढ़ें:-

PM Modi Papua New Guinea Visit: पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पीएम मोदी, FIPIC बैठक से चीन पर कसेंगे नकेल, जानें आज का शेड्यूल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget