एक्सप्लोरर

पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, याद करते हुए कही बड़ी बात

Pop Francis Death: 88 वर्ष की उम्र में आज पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें करुणा, विनम्रता और सेवा भावना का प्रतीक बताया है.

PM Modi Reacted on Pop Francis Death: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और पोप फ्रांसिस के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें भी शेयर कीं.

प्रधानमंत्री मोदी ने पोप फ्रांसिस की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए लिखा कि वे करुणा, विनम्रता और सेवा भावना के प्रतीक थे. उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. इस मुश्किल समय में मैं दुनिया भर के कैथोलिक समुदाय के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं. पोप फ्रांसिस को पूरी दुनिया में करोड़ों लोग करुणा, सादगी और आध्यात्मिक साहस के लिए याद रखेंगे. वे बचपन से ही प्रभु यीशु मसीह के रास्ते पर चले और ज़रूरतमंदों की सेवा में अपना जीवन लगा दिया. दुखी लोगों को उन्होंने उम्मीद की रौशनी दी."

पोप फ्रांसिस की बड़ी उपलब्धियां जानिए

पोप फ्रांसिस का असली नाम जॉर्ज मारियो बेरगोलियो था. वे अर्जेंटीना के रहने वाले थे और बाद में कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु बने. उन्होंने अपने जीवन में सेवा, समानता और इंसानियत की मिसाल पेश की. साल 2016 में उन्होंने इटली के एक प्रवासी केंद्र में शरणार्थियों के पैर धोकर सेवा और समानता का संदेश दिया.

साल 2018 में उन्होंने आयरलैंड जाकर चर्च में हुए यौन शोषण के मामलों पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. इसके बाद 2019 में उन्होंने एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी पादरियों और धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों को यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी मिलने पर रिपोर्ट करना अनिवार्य कर दिया. उनकी ये पहलें दुनियाभर में सराही गईं. उन्हें एक सुधारवादी और मानवतावादी पोप के रूप में याद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Pope Francis Death: पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन, वेटिकन सिटी में ली आखिरी सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget