एक्सप्लोरर

'बेटियों के मान में चलो...', पीएम मोदी का राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर बड़ा हमला

PM Modi On Rajasthan Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इसी साल के अंत होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमला तेज कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला है. दरअसल, राजस्थान बीजेपी ने गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने के लिए 1 अगस्त को 'चलो जयपुर' कार्यक्रम रखा है.

इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार (31 जुलाई) को ट्वीट किया, ''बेटियों के मान में चलो, गरीबों के उत्थान में चलो, दलित सम्मान में चलो, किसान का दर्द भी सुनो, हुंकार भरो…''

पीएम मोदी ने ट्वीट में आगे लिखा, ''कांग्रेस के मौजूदा शासन ने जिस प्रकार वीर-वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान को बदहाली और बदनामी का दलदल बनाकर रख दिया है, जनता-जनार्दन उससे जल्द छुटकारा चाहती है. राज्य के कुशासन को उखाड़ फेंकने का जन-जन ने जो संकल्प लिया है, उसे भाजपा की इस मुहिम से बहुत बड़ा बल मिलने वाला है.''

बीजेपी नेता अरुण सिंह ने बताया बीजेपी का कार्यक्रम क्या है?

इससे पहले सोमवार (31 जुलाई) को ही बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि उनकी पार्टी 1 अगस्त को राजस्थान में मुख्यमंत्री के कार्यलय का घेराव करेगी. बीजेपी नेता कहा, ''कल, 1 अगस्त को जो राजस्थान का सचिवालय है, मुख्यमंत्री का कार्यालय है, उसका बहुत बड़ा घेराव होना है.''

उन्होंने कहा, ''राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार नंबर 1 पर है, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, दलितों पर अत्याचार नंबर 1 पर है, बेरोजगारी नंबर 1 पर है, राजस्थान में जंगलराज है और कानून-व्यवस्था ठप हो चुकी है.'' अरुण सिंह ने कहा कि 28 तारीख को 24 घंटे के अंदर 21 घटनाएं घटीं हैं. बीजेपी नेताओं ने उन घटनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.

सतीश पूनिया ने ये बोले

बीजेपी नेता और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के उपनेता सतीश पूनिया ने एक ओडियो संदेश जारी करके कहा, ''एक अगस्त को सुबह 10 बजे जयपुर में राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसान कर्जमाफी, बेरोजगारी और पेपरलीक, भ्रष्टाचार और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ महाघेराव किया जाएगा.'' उन्होंने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बीजेपी की ओर से किए जाने वाले घेराव में शामिल होने की अपील की.

यह भी पढ़ें- Haryana: हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा के दौरान बवाल, एक होमगार्ड की हत्या, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget