एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा के दौरान बवाल, दो होमगार्ड की मौत, इंटरनेट बंद, फरीदाबाद में भी धारा 144 लागू

Haryana Clash: हरियाणा के नूंह में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान सरकारी और निजी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया. पुलिस को स्थिति कंट्रोल करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी.

Haryana News: हरियाणा के नूंह (Haryana Nuh) में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. शोभायात्रा के दौरान ये बवाल हुआ. भीड़ ने पथराव और फायरिंग की. पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम की पुलिस टीमें जब गुरुग्राम से मेवात जा रही थी तो रास्ते मे लोगों द्वारा पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया था, जिसमें सज्जन सिंह (DSP होडल), निरीक्षक अजय (प्रबन्धक थाना खेड़की दौला), निरीक्षक देवेन्द्र (प्रबन्धक थाना IMT मानेसर), निरीक्षक अनिल (प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-40), P/SI अरुण (थाना खेड़की दौला) SI दीपक (थाना IMT मानेसर), SI देवेन्द्र (थाना  खेड़की दौला), ASI राजेश (प्रवाचक, DCP मानेसर), HC शेर सिंह (थाना खेड़की दौला) व सिपाही पवन (थाना खेड़की दौला) गंभीर रूप से घायल हो गए. होमगार्ड नीरज (थाना खेड़की दौला) और होमगार्ड गुरसेवक (थाना खेड़की दौला) की मौत हो गई.

पुलिस ने लोगों से अपील की कि इस घटना से संबंधित कोई भी हिंसा और उन्माद फैलाने वाला कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें, जिससे धार्मिक भावनाओं, आपसी भाईचारे को ठेस पहुंचे और अशांति फैले. अगर कोई भी इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया या इंटरनेट पर डालता है तो गुरुग्राम पुलिस द्वारा उसने खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

हर साल की भांति इस साल भी बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई है. इसमें गुरुग्राम से भी सैकड़ों गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नल हड शिव मंदिर मेवात में गए हुए थे. 

इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

बवाल के बाद नूंह में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. नूह में धारा 144  लगाई गई है. एक हज़ार से ज़्यादा पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. स्पीकर के ज़रिए लगातार लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है. फरीदाबाद में भी धारा 144 लागू कर दिया गया है. फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सुबे सिंह ने कहा कि नूह में तनाव के बाद कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुरंत प्रभाव से फरीदाबाद में धारा 144 लागू कर दिया गया है.  

मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने की फायरिंग

गुरुग्राम विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री यशवंत शेखावत की मानें तो- यात्रा जैसे ही शिव मंदिर नल हड पहुंची, उसी दौरान शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया और कई गाड़ियों में भी आगजनी और तोड़फोड़ की है. बवाल के दौरान गोलीबारी से लेकर आगजनी की घटना हुई. कई सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई तथा कुछ निजी वाहनों को भी भीड़ ने निशाना बनाया. पुलिस ने भी मामले को शांत करने के लिए फायरिंग की. घटना के बाद रूट को नूंह - होडल मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है इसके अलावा नूंह शहर पूरी तरह से सुनसान है. इस घटना के बाद ज्यादातर बाजार बंद हो चुका है और लोग अपने घर जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Bhilwara: बेवाण निकालने के दौरान लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर दो समुदायों में विवाद, आज बंद रखे गए बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
Embed widget