एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर PM मोदी सख्त, मोहम्मद युनुस बोले- ज्यादातर खबरें झूठी हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनुस से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरों पर चर्चा हुई. युनुस ने कहा कि ये खबरें ज्यादातर झूठी हैं.

PM Modi Meets Muhammad Yunus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद युनुस ने बैंकॉक में BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की. इस बैठक में पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और इन पर हुए हमलों की गहन जांच की मांग की. वहीं, मोहम्मद युनुस ने पीएम मोदी को बताया कि बांगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें ज्यादातर झूठी हैं और बढ़ा-चढ़ा कर पेश की गई हैं. युनुस ने कहा कि उनकी सरकार इस तरह की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रख रही है और इन्हें रोकने के लिए गंभीर कदम उठा रही है. उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि वह बांगलादेश में पत्रकार भेजकर इन घटनाओं की खुद जांच करवा सकते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने बांगलादेश सरकार से उम्मीद जताई कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को गंभीरता से ले और इन घटनाओं की सही तरीके से जांच करे. पीएम मोदी ने कहा कि बांगलादेश में लोकतांत्रिक और समावेशी चुनाव जरूरी हैं, ताकि देश स्थिर और प्रगतिशील बने. इसके अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस पर भारतीय विदेश सचिव ने ज्यादा कुछ नहीं कहा. दोनों नेताओं ने अपनी बैठक को सकारात्मक बताया और एक-दूसरे की अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए दोनों देशों के लोगों के लिए शांति और प्रगति की शुभकामनाएं दीं.

"अवैध सीमा पार करने पर रोकथाम जरूरी"

प्रधानमंत्री मोदी ने मोहम्मद यूनुस से कहा कि कानून का सख्ती से पालन और अवैध सीमा पार करने की रोकथाम, विशेषकर रात के समय, सीमा सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘बांग्लादेश ने शेख हसीना के संबंध में औपचारिक अनुरोध किया है. इस मामले पर मेरे लिए और कुछ कहना उचित नहीं होगा.’’

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार श्री मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की. भारत बांग्लादेश के साथ रचनात्मक और जन-केंद्रित संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने बांग्लादेश में शांति, स्थिरता, समावेशिता और लोकतंत्र के लिए भारत के समर्थन को दोहराया. अवैध सीमा पार करने की घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा की और हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हमारी गंभीर चिंता व्यक्त की.’’

ये भी पढ़ें-

हिंदू गांव बसाने पर सियासी बवाल! धीरेंद्र शास्त्री के बाद अब्बास हफीज का ऐलान, 'अगर हिंदू का बनेगा तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget