एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने महायुति के नेताओं से बातचीत में क्यों किया राज ठाकरे का जिक्र, दी डब्बा पार्टी की सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मुंबई दौरे के दौरान महायुति के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और महायुति की एकता बढ़ाने के लिए कई सुझाव दिए.

PM Modi Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (15 जनवरी 2025 ) को महाराष्ट्र दौरे के दौरान बीजेपी विधायकों और महायुति के नेताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकता और जनसेवा पर आधारित कई दिशा-निर्देश दिए. उनका जोर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भूमिका पर था. प्रधानमंत्री की ओर से बीजेपी विधायकों को सलाह दी गई कि वे अपने परिवार को समय दें और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ परिवार जैसा व्यवहार करें.

प्रधानमंत्री विधायकों को सलाह दी कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र की देखभाल करते हुए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. साथ ही उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में काम करते समय सबका ध्यान आप पर रहता है, इसलिए मीडिया से बात करते समय सावधान रहें. सावधान रहें कि आपके साथ कुछ बुरा न हो.

महागठबंधन को मजबूत बनाने पर ध्यान दें
प्रधानमंत्री ने महागठबंधन (महायुति) को एकजुट और सशक्त बनाने की अपील की. डब्बा पार्टी जैसे सामुदायिक आयोजनों के जरिए हर गांव में एकता बढ़ाने का सुझाव दिया. विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों और घटक दलों के पदाधिकारियों के कार्यालयों का दौरा करने की सलाह दी. संगठन को एक महागठबंधन के रूप में बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा.

कांग्रेस की रणनीति से सीखने की सलाह
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के लंबे शासन का उदाहरण देकर बताया कि कांग्रेस किस तरह पांच वर्षीय योजनाओं के वादों से जनता का विश्वास बनाए रखती थी. उन्होंने विधायकों को इसे समझने और अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रेरणा दी.

गुजरात मॉडल का उदाहरण
प्रधानमंत्री ने गुजरात में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की सफलता का जिक्र किया. स्थानीय निकायों से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक भाजपा की पकड़ बनाए रखने की रणनीति साझा की. उन्होंने महायुति को भी महाराष्ट्र में इसी मॉडल पर काम करने का सुझाव दिया. साथ ही विधायकों को सलाह दी गई कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जनप्रतिनिधियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उनके क्षेत्र के लोग उनसे जुड़ाव महसूस करें.सबके कल्याण के लिए काम करने की अपील की गई.

राज ठाकरे का जिक्र 
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अध्यक्ष राज ठाकरे का नाम लेते हुए कहा कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब राज ठाकरे ने गुजरात का दौरा किया था. उन्होंने विधायकों को विविध स्थानों पर जाने और वहां से सीखने का सुझाव दिया.

महायुति के लिए प्रधानमंत्री का विजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में महायुति (भाजपा और अन्य घटक दलों का गठबंधन) को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि महायुति के विधायकों को अपने क्षेत्र में जनता के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखते हुए एकजुट होकर काम करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यूपी और दिल्ली को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, सर्द हवाएं बढ़ेंगी...गिरेगा पारा, जानें उत्तर भारत में कब तक पड़ेगी ठंड

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget