एक्सप्लोरर

कैबिनेट और संगठन में फेरदबल की अटकलों के बीच पीएम मोदी की अहम बैठक, जेपी नड्डा और अमित शाह रहे मौजूद

Modi Cabinet Reshuffle: बीजेपी में बदलाव और केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच लगातार बैठक हो रही है.

PM Modi Meeting: बीजेपी संगठन में बदलाव और केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ गुरुवार (6 जुलाई) को बैठक की. इसमें गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे. हालांकि नड्डा कुछ देर बाद दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए. इसके बाद करीब चार घंटे तक अमित शाह और पीएम मोदी की बैठक चली.

पिछले कई दिनों से बीजेपी के शीर्ष नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं. हाल ही में शाह, नड्डा और पार्टी महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने कई दौर की मीटिंग की थी. माना जा रहा है कि तीनों नेताओं ने इस साल के आखिर में होने वाले तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा की.

साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शाह, नड्डा और बी एल संतोष के बीच कैबिनेट में फेरबदल को लेकर भी बात हुई थी. इसके बाद तीनों नेताओं ने पीएम मोदी के साथ उनके आवास पर 28 जून को भी बैठक की थी. फिर पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ 3 जुलाई को मीटिंग की.

बीजेपी ने संगठन में किए ये बदलाव
पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्रियों की मीटिंग के बाद बीजेपी ने चार राज्यों- झारखंड में बाबूलाल मरांडी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी और तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी जल्द ही छह और राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगी. ये राज्य कर्नाटक, गुजरात, केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर हैं. 

मंत्रियों की जेपी नड्डा से मुलाकात
कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच मंगलवार (4 जुलाई) और बुधवार (5 जुलाई) को बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की. पिछले दो दिनों में नड्डा से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव हैं.

ये भी पढ़ें- BJP Meeting: जेपी नड्डा और अमित शाह ने विधानसभा चुनावों को लेकर की बैठक, बीजेपी में हो सकते हैं ये बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget