एक्सप्लोरर

दंगा पीड़ित सिखों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया

बादल ने कहा कि मोदी ने इंसाफ के लिए 34 वर्ष की लंबी लड़ाई लड़ने को लेकर पीड़ितों की सराहना की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पीड़ितों को न्याय मिला और सज्जन कुमार को इस दंगे में उनकी भूमिका के लिए ताउम्र कैद की सजा मिली.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने यह जानकारी दी. शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पार्टी सांसद नरेश गुजराल और सिख धार्मिक संस्थाओं एसजीपीसी और डीएसजीपीसी के प्रमुख भी इन पीड़ितों के साथ थे. हरसिमरत कौर बादल ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ''जब 1984 के नरसंहार के पीड़ित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उन्होंने उनके सामने अपनी पीड़ा रखी तो यह बड़ा हृदय विदारक था. लेकिन यह सुकून की बात है कि 1984 के नरसंहार के लिए इंसाफ अब राष्ट्रीय प्राथमिकता बन गयी है. मैं इस बात के लिए मोदीजी को धन्यवाद देती हूं.'' बादल ने कहा कि मोदी ने इंसाफ के लिए 34 वर्ष की लंबी लड़ाई लड़ने को लेकर पीड़ितों की सराहना की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पीड़ितों को न्याय मिला और सज्जन कुमार को इस दंगे में उनकी भूमिका के लिए ताउम्र कैद की सजा मिली. सासंद नरेश गुजराल ने कहा कि वे सभी मोदी से मिलकर भावुक हो गये और उन्होंने उनसे सुरक्षा दिए जाने की मांग की . प्रधानमंत्री ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया. कमलनाथ सरकार ने मीसाबंदी पेंशन योजना अस्थाई तौर पर बंद की, बीजेपी ने की आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, 'उनके बेबाक और स्पष्ट विचार...'
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, 'उनके बेबाक और स्पष्ट विचार...'
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget