एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: 'संविधान हर कसौटी पर खरा उतरा', मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश के संविधान और महाकुंभ की तैयारियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कुंभ में अनेकता में एकता का दृश्य देखने को मिलता है.

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 117वें संबोधन में संविधान को लेकर कई बातें कही. इस दौरान उन्होंने महाकुंभ और प्रयागराज का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वो समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है. उन्होंने कहा, "2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं. हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है."

पीएम ने संविधान से जुड़ा वेबसाइट लॉन्च किया

पीएम मोदी ने कहा, "देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए constitution75.com नाम से एक खास वेबसाइट भी बनाई गई है. इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं. अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं, संविधान के बारे में प्रश्न भी पूछ सकते हैं." प्रधानमंत्री ने मन की बात के श्रोताओं से, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से, कॉलेज में जाने वाले युवाओं से इस वेबसाइट का हिस्सा बनने का आग्रह किया.

महाकुंभ की तैयारियों का पीएम ने किया जिक्र

पीएम मोदी बीते दिनों प्रयागराज दौरे पर गए थे. मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, "महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में ही नहीं है, बल्कि इसकी विशेषता विविधता में भी है. इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ जुटते हैं. लाखों संत, हजारों परंपराएं, सैकड़ों संप्रदाय, अनेकों अखाड़े, हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बनता है. कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता है, कोई बड़ा नहीं होता है, कोई छोटा नहीं होता है. अनेकता में एकता का ऐसा दृश्य विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा."

'बस्तर ओलंपिक से नई क्रांति जन्म ले रही'

पीएम मोदी ने कहा, "मलेरिया स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक थी. डब्ल्यूएच के मुताबिक मलेरिया के मामलों में कमी आई है. भारत में मलेरिया बहुत कम." मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बस्तर ओलंपिक का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, "बस्तर में एक अनूठा ओलंपिक शुरू हुआ. पहली बार बस्तर ओलंपिक से वहां एक नई क्रांति जन्म ले रही है. पहली बार में ही बस्तर ओलंपिक में 7 जिलों के एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, यह हमारे युवाओं के संकल्प की गौरव गाथा है." 

ये भी पढ़ें : बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता... न्यू ईयर सेलेब्रेट करने का है प्लान, तो जान लें ये जरूरी नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ये रुकने वाले युवा नहीं...’, राहुल गांधी का महाराष्ट्र सरकार पर हमला
‘ये रुकने वाले युवा नहीं...’, राहुल गांधी का महाराष्ट्र सरकार पर हमला
पूर्व अफसरों का डेलिगेशन नहीं पहुंच पाया ECI, महाभियोग नोटिस देने की थी प्लानिंग
पूर्व अफसरों का डेलिगेशन नहीं पहुंच पाया ECI, महाभियोग नोटिस देने की थी प्लानिंग
'गुमराह करने वाला...', फॉर्म-6 पर राहुल गांधी के आरोपों का EC ने किया फैक्ट चेक
'गुमराह करने वाला बयान', फॉर्म-6 पर राहुल गांधी के आरोपों का EC ने किया फैक्ट चेक
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget