एक्सप्लोरर

क्या पीएम मोदी-मुइज्जू की बैठक में हुआ चीन का जिक्र? सवाल पर विक्रम मिसरी ने दिया ये जवाब

PM Modi in Maldives: पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की बैठक के बाद विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों देश सुरक्षा सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं. साझा सुरक्षा हितों पर काम जारी रहेगा.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी से शुक्रवार को सवाल किया गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की बैठक में चीन का मुद्दा उठा था? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मालदीव ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को अहम बताते हुए भारत के साथ सहयोग को लेकर प्रतिबद्धता जताई है.

मालदीव की सुरक्षा को भारत के साथ सहयोग जरूरी
विक्रम मिसरी ने कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने स्पष्ट किया कि मालदीव सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेता है और दोनों देशों के बीच इस पर सहयोग जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि भारत और मालदीव की सुरक्षा एजेंसियों के बीच लगातार संवाद और संपर्क बना रहता है.

व्यापार, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिन की मालदीव यात्रा के दौरान मुइज्जू से व्यापक बातचीत की. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करने पर जोर दिया.

भारत-मालदीव साझा सुरक्षा हितों पर काम करता रहेगा
विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत उन सभी विषयों पर मालदीव के साथ काम करता रहेगा जो क्षेत्रीय सुरक्षा पर असर डाल सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियों के बीच लगातार और उच्च स्तर पर संवाद बना हुआ है.

ऋण भुगतान में 40% की राहत
विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि बैठक के बाद जो अहम समझौता हुआ, उसके तहत मालदीव को भारत को हर साल जो कर्ज चुकाना होता है, उसमें 40 प्रतिशत की कमी आएगी.

“हमारे संबंध इतिहास से भी पुराने हैं” - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत और मालदीव के रिश्ते समुद्र जितने गहरे और इतिहास से भी पुराने हैं. उन्होंने कहा, “हमारे लिए हमेशा पहले दोस्ती आती है.” उन्होंने यह भी कहा कि भारत और मालदीव की दोस्ती हर परिस्थिति में उजली और स्पष्ट बनी रहेगी.

₹4,850 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट और व्यापार समझौता
भारत ने मालदीव को ₹4,850 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की. इसके अलावा दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द ही अंतिम रूप देने पर सहमति बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'50 विधायकों ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', TMC में टूट पर रिजू दत्ता का बड़ा दावा
'TMC के 50 MLA ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', रिजू दत्ता का बड़ा दावा
'VIP गाड़ी की वजह से ट्रैफिक में फंसी गर्भवती महिला', वीडियो का दावा झूठा, पुलिस ने कहा- वायरल करने से पहले सच जान लें
'VIP गाड़ी की वजह से ट्रैफिक में फंसी गर्भवती महिला', वीडियो का दावा झूठा, पुलिस ने कहा- वायरल करने से पहले सच जान लें
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
550 भारतीयों को UN ने किया सम्मानित, दक्षिण सूडान में दूर किया बड़ा संकट!
550 भारतीयों को UN ने किया सम्मानित, दक्षिण सूडान में दूर किया बड़ा संकट!

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब देगा दस्तक?
जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब?
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
Embed widget