एक्सप्लोरर

PM Modi Visit MP: 'एक अप्रैल के इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के दोस्त जरूर कहेंगे...', पीएम मोदी ने अप्रैल फूल का जिक्र कर किया तंज

PM Modi Visit Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भोपाल में हरी झंडी दिखाते हुए कांग्रेस पर हमला किया.

PM Modi Visit Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भोपाल में शनिवार को (1 अप्रैल) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने 'अप्रैल फूल' का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज एक अप्रैल के इस कार्यक्रम पर हमारे कांग्रेस के मित्र यह बयान ज़रूर देंगे कि ये मोदी तो ‘अप्रैल फूल’ बना रहा है, लेकिन आप देखिए एक अप्रैल को ही यह ट्रेन चल पड़ी है.  यह हमारे कौशल, सामर्थ्य और हमारे आत्मविश्वास का प्रतीक है.''

क्या दावा किया? 

पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस एक ही परिवार को देश का प्रथम परिवार मानती रही. उन्होंने आगे कहा कि 21वीं सदी का भारत अब नए सोच और नए अप्रोच के साथ काम कर रहा है. पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही इतना व्यस्त रहीं कि देशवासियों के संतुष्टीकरण पर उनका ध्यान ही नहीं गया. वे वोटों के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश के लोगों के संतुष्टीकरण में समर्पित हैं. 

'अब ऐसा नहीं होगा'

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद उन्हें बना-बनाया रेलवे नेटवर्क मिला था, अगर तब की सरकारें चाहती तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थीं, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए, रेलवे के विकास को ही बलि चढ़ा दिया गया. हाल तो यह था कि आजादी के दशकों बाद भी हमारे नॉर्थ-ईस्ट के राज्य रेलवे से नहीं जुड़े थे. उन्होंने आगे कहा कि 2014 में आपने जब मुझे सेवा का मौका दिया तो मैंने तय किया कि अब ऐसा नहीं होगा. रेलवे का कायाकल्प होकर रहेगा. बीते 9 वर्षों में हमारा ये निरंतर प्रयास रहा है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क कैसे बने. 

पीएम मोदी ने दावा किया कि पहले सांसद चिट्ठी लिखते थे कि ट्रेन इस स्टेशन पर रुकने की व्यवस्था हो, यहां रोकी जाए, वहां रोकी जाए. यही आता था. आज मुझे गर्व है कि जब सांसद चिट्ठी लिखते हैं और मांग करते हैं कि हमारे यहां भी ‘वंदे भारत ट्रेन’ जल्दी से जल्दी चालू हो. 

ये भी पढ़ें- MP News: नया वित्त वर्ष मध्य प्रदेश में लेकर आएगा कई बदलाव, नई वंदे भारत चलेगी, जानें एक अप्रैल से और क्या बदलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget