एक्सप्लोरर

Speed Comparison: 3जी और 4जी की तुलना में कई गुना तेज इंटरनेट स्पीड, जानें 5G के बाद क्या होंगे बड़े बदलाव

5G Service Launch: 5जी टेक्नोलॉजी में बेहद ही कम लो लेटेंसी होती है. लेटेंसी नेटवर्क के साथ रेस्पोंस करने का टाइम होता है. 13 शहरों से 5जी (5G Service) की शुरूआत हुई है.

5G Launch in India: भारत में 5G इंटरनेट सर्विस (5G Service) शनिवार (1 अक्टूबर) से शुरू हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दिल्ली के प्रगति मैदान से 5जी सर्विस लॉन्च कर एक नए युग की शुरूआत की. कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी समेत व्यापार जगत की कई हस्तियां शामिल रहीं. देशभर में अलग अलग चरणों में 5जी सर्विस शुरू करने की योजना है. 5जी इंटरनेट सर्विस की शुरूआत 13 शहरों से हो रही है.  बेहतर वॉइस क्वालिटी और कनेक्टिविटी के साथ इसे लाया गया है. शनिवार यानी 1 अक्टूबर से इंडियन मोबाइल कांग्रेस की भी शुरुआत हो गई है.

मोबाइल फोन और इंटरनेट यूजर्स (Internet Service) के लिए 5जी वायरलेस टेक्नोलॉजी की पांचवीं पीढ़ी है. ये 4जी नेटवर्क की तुलना में अधिक रफ्तार और बेहतर क्षमता उपलब्ध कराएगी

5जी टेक्नोलॉजी से होगा बड़ा बदलाव

वायरलेस तकनीक की हर जेनरेशन ने यूजर्स को कुछ न कुछ अलग और बेहतर दिया है. 5जी टेक्नोलॉजी में काफी कुछ बदलने वाला है. ये तकनीक उपभोक्ताओं को काफी कुछ नया देने जा रही है. 5जी नेटवर्क से सेल्फ ड्राइविंग कारों की कनेक्टविटी में काफी सुधार होगा. सर्वर और फोन के बीच संचार और बेहतर होगी. कई देशों में 5जी सर्विस पहले से ही काम कर रही है. 5जी टेक्नोलॉजी के जरिये 1 से 2 Gbps की स्पीड मिलने की उम्मीद है. 5 जी, 4जी और 3जी में काफी अंतर है. आईए आज हम जानने की कोशिश करते हैं कि इन तीन पीढ़ियों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क है?

5जी, 4जी और 3जी में अंतर?

  • 5जी मोबाइल नेटवर्क का पांचवी पीढ़ी है. इस तकनीक के जरिए बड़े पैमाने पर डेटा एक्सचेंज किया जा सकता है
  • 4जी नेटवर्क की तुलना में 5जी इंटरनेट सर्विस अधिक रफ्तार और बेहतर क्षमता उपलब्ध कराएगी
  • 5जी नेटवर्क में इंटरनेट की रफ्तार काफी बढ़ जाएगी, जिससे वीडियो क्लिप या कोई फाइल डाउनलोड होने में कम समय लगेगा
  • 5जी नेटवर्क में एचडी क्वालिटी के वीडियो के साथ मल्टीमीडिया न्यूजपेपर प्रसारित की जा सकती है
  • 5जी तीन बैंड्स में काम करता है- लो बैंड, मिड और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड स्पेक्ट्रम
  • वायरलेस इंडस्ट्री ट्रेड ग्रुप GSMA के मुताबिक 5जी नेटवर्क आने के बाद अभी मौजूदा 4G LTE से कम से कम 10 गुना तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी
  • 5G की अधिकतम इंटरनेट स्पीड 10 गीगाबाइट प्रति सेकेंड (GBPS) हो सकती है. 
  • 4G इंटरनेट सर्विस अधिकतम इंटरनेट स्पीड 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड है
  • 5जी में सिर्फ 10 सेकेंड में ही पूरी फिल्म डाउनलोड हो जाएगी. 
  • अभी 4जी सर्विस में दो घंटे की फिल्म को डाउलनोड करने में करीब 7 मिनट तक का वक्त लगता है
  • 5जी के आने से भीड़-भाड़ वाले इलाके में नेटवर्क स्लो होने के चांस कम होंगे
  • 5जी नेटवर्क से सेल्फ ड्राइविंग कारों की कनेक्टविटी में सुधार होगा. सर्वर और फोन के बीच होने वाली कम्यूनिकेशन और बेहतर होगी 
  • 3जी तकनीक की शुरुआत 2001 में जापान में हुई थी. इस तकनीक ने ही स्मार्टफोन को बढ़ावा दिया
  • 3जी तकनीक के जरिए टेक्स्ट, फोटो और वीडियो के अलावा मोबाइल टेलीविजन और वीडियो कांफ्रेसिंग या वीडियो कॉल करने की सुविधा मिली
  • 3जी में इंटरनेट की स्पीड 4जी से काफी कम थी, लेकिन इस तकनीक के आने के बाद इंटरनेट की दुनिया में क्रांति आई 
  • 3जी तकनीक की अधिकतम डाउनलोड स्पीड 21 एमवीपीएस और अपलोड स्पीड 5.7 एमवीपीएस है
  • 3जी तकनीक (3G Service) का जोर खास तौर से डेटा ट्रांसफर पर रहा. ये डेटा एक्सजेंज के लिए 2जी से अधिक सुरक्षित था.

ये भी पढ़ें:

5G Launch: भारत में 5G युग की हुई शुरुआत, PM मोदी ने लॉन्च की सर्विस, जियो-एयरटेल ने किया ये एलान

5G India Launch Cities List: लॉन्च के बाद सबसे पहले इन बड़े शहरों में मिलेगी 5G सर्विस, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget