एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 'युवराज को दिया स्टार्टअप, न लिफ्ट हो रहे न लॉन्च'

PM Modi on Rahul Gandhi: राज्य सभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे के 400 सीट वाले बयान पर भी तंज कसा. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (7 फरवरी) को राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज किया. इस दौरान पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा, "इन लोगों (कांग्रेस) की इतनी मर्यादा है कि अब इन्होंने अपने युवराज को एक स्टार्टअप बना कर छोड़ दिया. अब वो नॉन स्टार्टर हैं. वो न लिफ्ट हो रहे न लॉन्च हो रहे हैं." इस दौरान पीएम मोदी हंसते हुए नजर आए.

इसके बाद पीएम मोदी ने सभापति जगदीप धनखड़ से कहा, "सभापति जी पिछली बार भी इतनी शांति से रहे होते तो कितना मजा आता." सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने अपने सरकार के कामों को गिनाया और कांग्रेस पर देश को बांटने के लिए नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर और दक्षिण भारत के विभाजन को पैदा करने की कोशिश कर रही है.

एक राष्ट्र को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी बोले, "एक राष्ट्र हमारे लिए सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि यह एक प्रेरणादायक इकाई है. यदि शरीर का एक अंग काम नहीं करता है, तो पूरे शरीर को अक्षम माना जाता है. इसी तरह यदि शरीर का एक कोना देश विकास विहीन है, देश विकसित नहीं हो सकता. राजनीतिक स्वार्थ के कारण आज जो भाषा बोली जा रही है, वह देश को तोड़ने के लिए गढ़े जा रहे हैं."

तंज करते हुए पीएम ने खरगे को दिया जवाब

बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी की ओर देखते हुए कहा था, "आपके पास इतना बहुमत है, पहले तो 330-340 सीट थी, अबकी बार तो 400 के पार हो रहा है." इस पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने बुधवार को कहा, "खरगे जी ने एनडीए को 400 सीटों का आशीर्वाद दिया. उनका आशीर्वाद सिर आंखों पर."

पीएम मोदी ने कहा कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए उनकी सरकार अधिक से अधिक काम करेगी. उन्होंने कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का प्रयोग और नैनो प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की भी बात कही.

ये भी पढ़ें: 'जवाहरलाल नेहरू ने कहा था मैं आरक्षण को पसंद नहीं करता', राज्यसभा से पीएम मोदी का सियासी वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget