एक्सप्लोरर

PM Modi In Sydney: पीएम मोदी की क्रिकेट डिप्लोमेसी, ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज को वर्ल्ड कप और दिवाली का न्योता

PM Modi In Sydney: पीएम मोदी ने बुधवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज के साथ बैठक की. इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

PM Modi In Sydney: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिकेट डिप्लोमेसी के जरिए दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. पीएम मोदी ने अपने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथोनी अल्बनीज को क्रिकेट विश्व कप और दिवाली समारोह को देखने के लिए भारत आने का न्योता दिया. इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा. वहीं, दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा.

पीएम मोदी तीन दिनों के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया में हैं. बुधवार को दोनों देशों के नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान ही प्रधानमंत्री मोदी ने अल्बनीज को भारत आने का न्योता दिया. आइए जानते हैं संबोधन की बड़ी बातें...

1- पीएम मोदी ने कहा, "क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए मैं एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस को भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं. उस समय आपको क्रिकेट के साथ-साथ दिवाली की चमक और धूमधाम भी देखने को मिलेगी."

2- पीएम मोदी ने कहा, "पिछले एक साल में यह हमारी छठी मुलाकात है. यह हमारे व्यापक संबंधों की गहराई और हमारे संबंधों की परिपक्वता को दर्शाता है. क्रिकेट की भाषा में कहें तो हमारे संबंध टी20 मोड में आ गए हैं."

3- इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता में ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा भी उठाया. पीएम मोदी ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर होने वाले हमलों और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के संबंध में हमने पहले भी बात की थी और आज भी बात की है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के सौहार्दपूर्ण रिश्तों को कोई भी तत्व अपने विचारों या एक्शन से आघात पहुंचाए ये हमें स्वीकार्य नहीं है."

4- पीएम ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री अल्बनीज ने जो कदम उठाए हैं उनके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. साथ ही उन्होंने भरोसा दिया है कि भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी."

5- उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच जीवित पुल है. आज प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से वार्ता में हमने अगले दशक में अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात की. नए क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की.

6- पीएम अल्बनीज के ऑस्ट्रेलिया आने के लिए धन्यवाद देने पर भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में उनके स्वागत से अभिभूत हैं. नवंबर 2014 के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा है.

यह भी पढ़ें

PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज संग पीएम मोदी की मीटिंग, मंदिरों पर हमले का जिक्र कर बोले- कोई भी हमारे रिश्तों को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget