एक्सप्लोरर

PM Modi Japan Visit Schedule: शुक्रवार को जापान, ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, जानिए पूरा शेड्यूल

PM Modi Foreign Visit Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार सुबह से तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वे जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे.

PM Modi Visit Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (19 मई) से तीन देशों के दौरे पर जाने वाले हैं. इन देशों में जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. इस बात की जानकारी विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार (18 मई) दी है. पीएम मोदी 19 से 21 मई के बीच जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. हिरोशिमा में होने वाली इस बैठक के लिए जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने अपने समकक्ष को निमंत्रण भेजा था.

विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा, “पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह जापान के लिए रवाना होंगे. हिरोशिमा में वो जापान के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. हम लोग जापान में क्वाड नेताओं की बैठक की योजना बना रहे हैं.”

शिखर बैठक में प्रधानमंत्री जी-7 के सत्रों में भागीदार देशों के साथ शांति, स्थिरता और भोजन, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्‍मेलन से अलग कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे.

22 मई को पापुआ न्यू गिनी में होंगे पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी में पोर्ट मोर्सबी जाएंगे. यहां वे 22 मई को हिंद-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच की तीसरी शिखर बैठक की पापुआ न्यू गिनी के साथ मिलकर मेजबानी करेंगे. हिंद-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच में भारत और प्रशांत द्वीप समूह के 14 देश शामिल हैं.

ये देश फिजी, पापुआ न्यू गिनी, टोंगा, तुवालु, क्रिबाटी, समोआ, वानुआतु, नियू, माइक्रोनेशिया, मार्शल द्वीपसमूह, कुक द्वीपसमूह, पालाउ, नाउरू और सोलोमोन द्वीप समूह हैं. पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में न्यूजीलैंड के पीएम से भी मुलाकात करेंगे.

यहां पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. इनमें उनकी गवर्नर जनरल बॉब दादाइ और प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ बैठक शामिल हैं. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा होगी.

22 से 24 मई को ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी

इसके बाद पीएम मोदी 22 मई से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी जाएंगे. वे वहां ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के साथ 24 मई को द्विपक्षीय बैठक करेंगे. पीएम यहां ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और व्यापारिक नेताओं के साथ संवाद करेंगे.

वो 23 मई को सिडनी में भारतवासियों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: G-7 Summit: जवाहर लाल नेहरू के बाद पहली बार हिरोशिमा जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री, जानें क्या हैं पीएम मोदी के इस दौरे के मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget