एक्सप्लोरर

74 साल के इस शख्स ने किया ऐसा काम कि तारीफ में पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

जम्मू के रियासी इलाके के रहने वाले 74 साल के योगराज मेंगी ने अपनी मासिक पेंशन से 6 हजार मास्क बनाकर लोगों को बांटे. इतना ही नहीं उन्होंने शहर के जरूरतमंद लोगों को राशन बांटना भी शुरू किया है.

कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन है. इस लॉकडाउन के दौरान कई ऐसे लोगों की कहानियां सामने आई हैं जिन्होंने असाधारण परिस्थितियों में असाधारण कामों को अंजाम दिया है. ऐसे ही एक शख्स हैं 74 साल के योगराज मेंगी. योगराज के काम की सराहना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है.

जम्मू के रियासी इलाके के रहने वाले 74 साल के योगराज मेंगी ने अपनी मासिक पेंशन से 6 हजार मास्क बनाकर लोगों को बांटे. इतना ही नहीं उन्होंने शहर के जरूरतमंद लोगों को राशन बांटना भी शुरू किया है. मास्क बनाने का काम उन्होंने तभी शुरू कर दिया था जब कोरोना की खबरें मीडिया में आनी शुरू हुई थीं.

उन्होंने अपने पैसे से खरीदकर मास्क सफाई कर्मचारियों को बांटे, जब मार्केट में मास्क खत्म होने लगे तो वो मास्क बनाने में जुट गए. अपनी पत्नी के सहयोग से उन्होंने 6 हजार मास्क बनाए और लोगों को बांट दिए. उनके परिवार में दो बेटे और दो बहुएं भी हैं. परिवार के लोग उन्हें सपोर्ट करते हैं और मदद भी करते हैं.

खास बात ये है कि इस सबके लिए उन्होंने किसी से कोई पैसा आदि नहीं लिया और अपनी जेब के पैसे से इस परोपकार के काम में जुट गए. मेंगी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई करने वालों की मदद का ये उनका छोटा सा प्रयास है. सिर्फ यही सोच है कि देश के लिए कुछ और भी कर सकूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि - ऐसे लोगों पर गर्व है.

आपको बता दें कि भारत में कोरोना के 13 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं वहीं 437 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. दुनिया भर में ये वायरस अभी तक करीब 1,45,568 लोगों की मौत का कारण बन चुका है. फिलहाल तक इस वायरस का कोई इलाज नहीं मिल पाया है. सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन ही भारत में इस वायरस को रोके हुए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज भी चलता हमारा फैसला', हुमायूं कबीर ने ममता को विधानसभा पहुंचाने के किया सीट का ऑफर
ममता बनर्जी को विधानसभा पहुंचाने के लिए हुमायूं कबीर आए आगे, इस सीट का दिया ऑफर
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
केरलम के पलक्कड़ में खुले वाला नया जिम बना विवाद का कारण, इस्लाम-फ्रेंडली कहने पर इंटरनेट में ट्रोल, मालिक ने दी सफाई
केरलम के पलक्कड़ में खुले वाला नया जिम बना विवाद का कारण, इस्लाम-फ्रेंडली कहने पर इंटरनेट में ट्रोल, मालिक ने दी सफाई

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget