एक्सप्लोरर

अगर रोजगार नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं, 2019 का यही मंत्र है- कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी नौकरियां खत्म करने वाले प्रधानमंत्री हैं. सुरजेवाला ने कहा, ''अगर रोजगार नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं. 2019 का यही मंत्र है.''

नई दिल्ली: कांग्रेस ने देश में बेरोजगारी के भयावह स्तर पर पहुंचने का दावा करते हुए बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी नौकरियां खत्म करने वाले प्रधानमंत्री हैं. साथ ही पार्टी ने कहा कि इस चुनाव में रोजगार ही देश का एजेंडा होगा. राहुल गांधी की आज की घोषणा की पृष्ठभूमि में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि सरकार बनने पर 33 फीसदी आरक्षण के जरिये सरकारी नौकरियों में महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और रोजगार सृजन को सबसे बड़ा लक्ष्य बनाकर काम किया जाएगा.

अगर रोजगार नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं- सुरजेवाला सुरजेवाला ने कहा, ''अगर रोजगार नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं. 2019 का यही मंत्र है.'' उन्होंने आरोप लगाया, ''मोदी सरकार इस देश में बेरोजगारी का पर्यायवाची बन गयी है. मोदी 2 करोड़ नौकरियां देने के वादा करके आये थे, लेकिन बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है.'' सुरजेवाला ने दावा किया, ''रोटी नहीं है, रोजगार नहीं है. युवा पढे लिखे हैं और वो आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल रहे हैं. मोदी जी नौकरियों को खत्म करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं.'' उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने फरवरी, 2018 में स्वीकार किया कि रोजगार की स्थिति ठीक नहीं है.

देश में बेरोजगारी की स्थिति- कांग्रेस कांग्रेस नेता ने कहा कि रेलवे में 90 हजार नौकरियां निकली और दो करोड़ 80 लाख लोगों ने आवेदन दिया. यह देश में बेरोजगारी की स्थिति है. उन्होंने कहा, ''भारत में हर साल 1.2 करोड़ नौकरियों के सृजन की जरूरत है. कांग्रेस रोजगार सृजन को लेकर प्रतिबद्ध है. सरकार बनाने के बाद हम कृषि क्षेत्र, छोटे और मझोले कारोबारों को मजबूती प्रदान करेंगे.'' उन्होंने कहा कि रोजगार पैदा करना कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य है.

महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा- कांग्रेस सुरजेवाला ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की आज की घोषणा का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव बाद सरकार बनने पर सार्वजनिक उपक्रमों और राज्य सरकारों की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो कानून का सहारा भी लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रोजगार इस देश में सबसे बड़ा भावनात्मक मुद्दा है.

राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों के प्रति मन में कोई नफरत नहीं- राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
Telangana: तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत
नकली महिला डॉक्टर का कारनामा, मरीज को नींद का इंजेक्शन लगाकर सोने के गहने लेकर फरार
नकली महिला डॉक्टर का कारनामा, मरीज को नींद का इंजेक्शन लगाकर सोने के गहने लेकर फरार
मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
Embed widget