एक्सप्लोरर

पिच की मिट्टी खाना और स्लो मोशन में ट्रॉफी तक जाना, रोहित शर्मा से पीएम मोदी ने पूछा ऐसा क्यों किया?

Team India Interaction With PM Modi: विश्व विजेता टीम इंडिया की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बीते दिन गुरुवार को हुई थी. इस बातचीत के अंश आज प्रसारित किए गए.

PM Modi Interaction With Champions: टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने गुरुवार (04 जुलाई) को पहली बार अपनी धरती पर कदम रखा. इस ऐतिहासिक जीत ने देशवासियों को भी जश्न मनाने का मौका दिया. चैंपियंस के स्वागत में लाखों फैंस इकट्ठा हुए और दिल्ली से लेकर मुंबई तक अद्भुत, अतुलनीय और अविश्वसनीय नजारा देखने को मिला. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चैंपियंस के साथ बातचीत की.

इस बातचीत के दौरान उन्होंने कैप्टन रोहित शर्मा से वो बात भी पूछी जो सभी देशवासियो के मन में थी. वो पल जब इस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने पिच की मिट्टी खाई और स्लो मोशन में ट्रॉफी लेने पहुंचे. पीएम मोदी ने रोहित शर्मा से पूछा कि जमीन चाहे कोई भी हो और मिट्टी कोई भी हो लेकिन क्रिकेट की जिंदगी पिच पर ही होती है. आपने क्रिकेट की जिंदगी को चूमा, ये कोई भारतीय ही कर सकता है. इन पलों के पीछे आपने मन को जानना चाहता हूं.

रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब?

हिटमैन ने कहा, “जहां पर हमें वो जीत मिली, उसका एक पल याद रखना था और चखना था. क्योंकि हम उस पिच पर खेलकर जीते. हम सभी ने इतना इंतजार किया. हमारे बिल्कुल पास में आया था वर्ल्ड कप लेकिन हम नहीं पा सके. अब जब उस चीज को हासिल किया तो उस पल में वो मुझसे हो गया.”

स्लो मोशन में ट्रॉफी लेने क्यों गए?

इसके बाद पीएम मोदी ने रोहित शर्मा से पूछा कि हर देशवासी ने मार्क किया है और मुझे इसमें इमोशन्स नजर आते हैं, जब आप ट्रॉफी लेने जा रहे थे वो जो नृत्य होता है. उसके पीछे क्या था. इसके जवाब में हिटमैन ने कहा, “हम सभी के लिए वो इतना बड़ा लम्हा था और हम सभी इस चीज का इतने सालों से इंतजार कर रहे थे. मुझे इन लड़कों ने बोला कि ट्रॉफी लेने सिर्फ ऐसे ही चलकर मत जाना.”

रोहित शर्मा ने आगे कहा, “कुछ अलग करना था तो यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने ऐसा करने के लिए बोला.” पीएम मोदी ने पूछा भी कि ये आइडिया किसका था चहल का. तो रोहित ने कहा कि दोनों का ही चहल और कुलदीप.  

ये भी पढ़ें: 'वर्ल्ड कप के दौरान फाइलों में नहीं लग रहा था ध्यान', चैंपियंस से बातचीत में पीएम मोदी ने की दिल की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget