एक्सप्लोरर

'वर्ल्ड कप के दौरान फाइलों में नहीं लग रहा था ध्यान', चैंपियंस से बातचीत में पीएम मोदी ने की दिल की बात

Team India Interaction With PM Modi: टी-20 विश्व कप का फाइनल रोमांच और सस्पेंस से भरा हुआ था. पीएम मोदी ने भी इसी बात का जिक्र चैंपियन्स के साथ बातचीत में किया.

PM Modi Interaction With Team India: टी-20 क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद बीते दिन गुरुवार (04 जुलाई) को टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया. विश्व विजेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत भी की. इस बातचीत का वीडियो आज शुक्रवार (05 जुलाई) को पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया. जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन का रोमांच भी बताया.

पीएम मोदी ने कहा, “आमतौर पर मैं ऑफिस में देर रात तक काम करता हूं. उस दिन भी काम कर रहा था. इस बार एक तरफ टीवी चल रही थी और दूसरी तरफ फाइल चल रही थी. फाइलों पर ध्यान केंद्रित नहीं हो रहा था.” इससे पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों को विश्व कप जीतने पर बधाई दी. उन्होंने कहा, “हमारे लिए खुशी की बात है आप लोगों ने देश को उत्साह और उत्सव से भी भर दिया.”

दिल्ली से लेकर मुंबई तक चैंपियन्स का जोरदार स्वागत

बारबाडोस की धरती पर दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में हराकर रोहित ब्रिगेड ने तिरंगा लहराया था. गुरुवार को भारतीय टीम की वतन वापसी हुई. इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में नई दिल्ली से टीम इंडिया मुंबई पहुंची, जहां सड़कों पर लाखों फैंस जुटे थे. मरीन ड्राइव खचाखच भरा हुआ था. इससे पहले यह नजारा 1983, 2007 और 2011 में दिखा था, लेकिन साल 2024 में फैंस का क्रेज क्रिकेट को लेकर और भी ज्यादा बढ़ चुका है. चैंपियन का अद्भुत, अतुलनीय और अविश्वसनीय स्वागत देखा गया. चाहे दिल्ली हो या मुंबई, तेज बारिश के बावजूद फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं आई.

जब रोहित और विराट ने साथियों के साथ स्टेडियम में किया डांस

मुंबईचा राजा रोहित शर्मा..., रन मशीन किंग कोहली के लिए जयकारे से पूरा देश गूंज उठा. भारतीय टीम ने ओपन बस परेड की शुरुआत मुंबई के नरीमन पॉइंट से की, जो वानखेड़े स्टेडियम से 1 किलोमीटर की दूरी पर है. इसके बाद टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश किया, जहां हार्दिक पांड्या ने बीच मैदान ट्रॉफी को हाथ में उठाकर फैंस की ओर लहराया. रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाकी भारतीय खिलाड़ियों ने डांस किया. 

ये भी पढ़ें: Watch: वर्ल्ड कप जीत का जश्न बना यादगार! रोहित शर्मा की मां की ममता देख भावुक हुए फैंस, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget