एक्सप्लोरर

आतंकवाद से समुद्री सुरक्षा तक, जानें PM मोदी के साथ इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की बैठक में कौन से बड़े फैसले हुए?

Indonesia President India Visit: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का पहला भारत दौरा है. हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भारत और इंडोनेशिया के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ.

Prabowo Sabianto India Visit: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं. सुबियांतो अपनी पहली भारत यात्रा पर गुरुवार (23 जनवरी 2025) रात को दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज यानी शनिवार (25 जनवरी 2025) को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ.

आतंकवाद से लेकर कई क्षेत्रों में काम को लेकर बनी सहमति

बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा, "भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया हमारा मुख्य अतिथि देश था. यह हमारे लिए गर्व का विषय है, कि अब जब हम गणतंत्र का 75 वर्ष मना रहे हैं इंडोनेशिया इसका हिस्सा बना है. मैं राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं. 2018 में मेरी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान हमने अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया था. रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग में साथ काम किया जाएगा. मेरीटाइम सेफ्टी और सेक्युरिटी में हुए समझौते से, रेस्क्यु में हमारा सहयोग और मजबूत होगा. पिछले वर्ष यह 30 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है."

पीएम मोदी रामायण-महाभारत का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, "आसियान और Indo-Pacific क्षेत्र में इंडोनेशिया हमारा महत्वपूर्ण पार्टनर है. इस पूरे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, समृद्धि और नियम-आधारित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हम दोनों प्रतिबद्ध हैं. अब हम इंडोनेशिया की ब्रिक्स (BRICS) सदस्यता का भी स्वागत करते हैं. इन सभी मंचों पर, Global South के देशों के हितों और उनकी प्राथमिकताओं पर, हम सहयोग और समन्वय से काम करेंगे. भारत और इंडोनेशिया के संबंध हजारों वर्ष पुराने हैं. रामायण और महाभारत से प्रेरित गाथाएं, और बाली जात्रा, हमारे लोगों के बीच अनवरत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों के जीते जागते प्रमाण हैं."

पीएम से मिलने के बाद बोले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा, "मैं भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा में मुझे दिए गए सम्मान के लिए अपनी सर्वोच्च कृतज्ञता दोहराना चाहता हूं. आज राष्ट्रपति ने मेरा बहुत सम्मान के साथ स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी, उनकी सरकारस मेरे और मेरी सरकार के बीच बहुत गहन और बेहद स्पष्ट चर्चा हुई. हमने साझा हित के कई प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की. हम आर्थिक क्षेत्र में सहयोग के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं. मैंने अपनी टीम को विनियमन को तेज करने, नौकरशाही को कम करने और भारत-इंडोनेशिया के साझा द्विपक्षीय हितों को सबसे आगे रखने के निर्देश दिए हैं."

ये भी पढ़ें:  IITian Someshwar Puri Baba: 'संन्यास भी एक तरह का एडवेंचर', अब ये क्या कर रहे IITian बाबा, क्यों 55 साल में छोड़ी बैंक की नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget