एक्सप्लोरर

PM मोदी के लेह दौरे पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- जब इंदिरा गई थीं तो पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे

पीएम मोदी ने गलवान घाटी में घायल हुए जवानों से मुलाकात की. पीएम मोदी का लेह में पहुंचना चीन के साथ तनाव के बीच एक बड़ा संदेश है.

नई दिल्ली: चीनी सेनाओं के साथ पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प के 18 दिन बाद स्थिति का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह लेह पहुंचे. पीएम ने नीमू में सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के जवानों से बातचीत की. अब पीएम के इस दौरे पर सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सबसे पहले अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लेह दौरे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जब इंदिरा गांधी ने लेह का दौरा किया था, तो पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंट गया था. अब देखते हैं कि पीएम मोदी क्या करते हैं?"

बता दें, इंदिरा गांधी की ये तस्वीर साल 1971 की है. तब इंदिरा गांधी ने लेह में सैनिकों को संबोधित किया था, जो कि गलवान घाटी से करीब 220 किलोमीटर दूर है. 1971 में ही भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था और बाद में बांग्लादेश का जन्म हुआ था. इंदिरा की ये तस्वीर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

अचानक लेह पहुंचे पीएम मोदी भारत-चीन सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अचानक लेह पहुंच गए. मोदी ने नीमू में पहुंचकर सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के जवानों से बातचीत की. ये जगह 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. यह सिंधु के तट पर जांस्कर रेंज से घिरा हुआ है. 15 जून को नदी के दक्षिणी तट पर ही गलवान में टकराव हुआ था.

हालांकि, चीनी पक्ष ने अभी तक अपनी तरफ से मारे गए लोगों की संख्या का खुलासा नहीं किया है. चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया गया था. 1975 के बाद से चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुए संघर्षो में यह पहला मौका था जब भारतीय सेना को अपने जवानों की शहादत झेलनी पड़ी है.

ये भी पढ़ें-

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच पीएम मोदी लद्दाख के नीमू पोस्ट पहुंचे, थलसेना-वायुसेना के जवानों से मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget