एक्सप्लोरर

'मुझे मौत का सौदागर, गंदी नाली का कीड़ा कहा गया...', ताजा इंटरव्यू में विपक्ष पर भड़के पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''पिछले 24 साल से गालियां खा-खा कर मैं गाली प्रूफ बन गया हूं. संसद में हमारे एक साथी ने हिसाब लगाया था, 101 गालियां गिनाई थी, विपक्ष मानता हैं कि गालियां देने का हक उनका ही है.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान निजी हमलों से जुड़े सवाल पर कहा, किसी ने मुझे मौत का सौदागर कहा, तो किसी ने गंदी नाली का कीड़ा कहा. मैं 24 सालों से ऐसे दुर्व्यवहार सहने के बाद गाली प्रूफ बन गया हूं. 

पीएम मोदी ने कहा, संसद में हमारे एक साथी ने हिसाब लगाया था, 101 गालियां  गिनाई थी, तो चाहे चुनाव हो या न हो, ये लोग (विपक्ष) मानते हैं कि गालियां देने का हक उनका ही है और वे इतने हताश-निराश हो गए हैं कि गालियां देना अपशब्द बोलना उनका स्वभाव बन गया है.

बंगाल में एकतरफा चुनाव- पीएम मोदी

ANI को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, बंगाल के चुनाव में TMC  अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में हम 3 पर थे और बंगाल की जनता ने हमें 80 पर पहुंचा दिया. हमें पिछले चुनाव में भारी बहुमत मिला था. इस बार पूरे हिंदुस्तान में बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट कोई होगा तो पश्चिम बंगाल होने वाला है. भाजपा को सर्वाधिक सफलता पश्चिम बंगाल में मिल रही है. वहां का चुनाव एक तरफा है.

पीएम ने HC के फैसले को लेकर ममता को घेरा

पीएम मोदी ने मुसलमानों के लिए OBC कोटा पर कलकत्ता HC के आदेश और उसके बाद HC के आदेश पर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया पर कहा, जब (कलकत्ता) हाई कोर्ट का फैसला आया तो साफ हो गया कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा था.  लेकिन इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए अब वे न्यायपालिका का भी दुरुपयोग कर रहे हैं. यह स्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती. 

कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग पर पीएम मोदी ने कहा, घाटी के लोगों ने मतदान करके दुनिया को मैसेज दे दिया है. आज ये सत्य हो गया कि 370 हटने के बाद एकता दिख रही है, इसका असर चुनाव परिणामों पर भी दिखेगा.

लोकतंत्र को तार तार किया गया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, वोट बैंक की राजनीति के लिए लोकतंत्र को तार तार किया जा रहा है. मैंने संसद में कांग्रेस के सांसदों को सुना वे कहते थे कि आप आरक्षण मिटा देना चाहते हैं. लेकिन मेरे सामने आया, जो इतने बड़े हितैशी अपने आप को दलितों का और आदिवासियों का कहते हैं, वे उनके घोर दुश्मन हैं. इन्होंने रातोंरात शिक्षण संस्थानों को अल्पसंख्यक संस्थान बना दिया. इन्होंने यूनिवर्सिटी को भी अल्पसंख्यक दर्जा दे दिया और आरक्षण के अधिकार को छीन लिया गया. संविधान की पीठ पर छुरा घोंपा गया. 

PM ने कहा, कांग्रेस के घोषणापत्र को देखते ही मैंने सबसे पहले कहा कि इसमें मुस्लिम लीग की छवि दिख रही है. पहले इन्होंने जवाब नहीं दिया. इसके बाद मैंने एक एक चीज छानी. इन्होंने खेलों में अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की बात कही. मेरे देश के युवा फिर जाएंगे कहा. इन्होंने कहा, ये लोग टेंडर में भी अल्पसंख्यकों को आरक्षण देंगे. यानी किसी ब्रिज का टेंडर निकलेगा, अभी व्यवस्था है कि इसमें कंप्टीशन होती है जो आगे निकलता है, उसे टेंडर मिलता है. लेकिन धर्म के आधार पर टेंडर दे देंगे और ब्रिज गिर जाता है तो ये बहुत बड़ा खतरा होगा. 

पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी के सत्ता में आने पर आऱक्षण खत्म हो जाएगा, इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, मैंने उनका पर्दाफाश कर दिया, इसलिए ये लोग झूठ फैला रहे हैं. 

केजरीवाल पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी से पूछा गया कि केजरीवाल बेल पर जेल से बाहर आ गए हैं, केजरीवाल कहते हैं कि पीएम मोदी तय करते हैं कि कौन जेल जाएगा. मुझे जेल भेजा गया और हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया. इस सवाल के जवाब पर पीएम मोदी ने कहा, अच्छा होगा ये लोग संविधान पढ़ लें. देश के नियम कानून पढ़ लें, मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है. 

कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री ने कहा, कश्मीर की जो स्थिति बदली है, मैं न्यायतंत्र को प्रार्थना करना चाहता हूं कि सरकार एक रणनीति के तहत काम करती है. कभी मुझे इंटरनेट बंद करना पड़ा. कोई एनजीओ कोर्ट चला गया, कोर्ट में बड़ी स्थिति बन गई. लेकिन आज वहां के बच्चे गर्व से कह रहे हैं कि 5 साल से इंटरनेट बंद नहीं हुआ. हमें अच्छी सुविधा मिल रही है. मतदान करता है, मतलब भारत के संविधान को गले लगाता है. भारत की सरकार बनाने में गर्व से हिस्सा लेता है. 

उन्होंने कहा, कश्मीर के लोगों को विश्वास हुआ कि ये सरकार ऐसी है, जहां फेयरनेस है. जब उसे विश्वास हो जाता है कि कोई हेरा फेरी नहीं हो रही है. उसका परिणाम है कि कश्मीर में 40-40 साल के रिकॉर्ड वोटिंग में टूटे.

पीएम मोदी से पूछा गया कि राहुल गांधी कहते हैं कि आप कुछ परिवार को बढ़ा रहे हैं. इस पर पीएम मोदी ने कहा, मैं फिर कहता हूं जो कूड़ा करकट फेंक रहे हैं, उनसे पूछो कि ये कहां से लाए हो. आप उनसे कुछ पूछते नहीं हो. आप उनसे ये सवाल पूछे तो अच्छा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- हम अपनी जरूरतों...
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- हम अपनी जरूरतों...
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget