एक्सप्लोरर

दिल्ली: PM Narendra Modi ने द्वारका में किया रावण दहन, कहा- देश की भलाई के लिए कोई संकल्प जरूर लें

पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कोविंद लाल किले पर होने वाली रामलीला में शामिल हुए थे. परंपरा के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने तीर चला कर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया.

नई दिल्ली: विजयदशमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका के सेक्टर 10 की रामलीला में शामिल हुए. प्रधानमंत्री आज यहीं श्रीराम पूजन किया. प्रधानमंत्री ने परंपरा के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने तीर चला कर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया. प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद प्रवेश वर्मा मौजूद रहे. कार्यक्रम में आए करीब एक लाख लोगों ने जय श्रीराम और मोदी मोदी के नारे नारे भी लगाए.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्रीराम के नारे के साथ की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''भारत उत्सवों की भूमि है, शायद ही 365 में कोई एक दिन बचा होगा जब हिंदुस्तान के किसी न किसी कोने में उत्सव ना मनाया जाता हो. हजारों साल की सांस्कृतिक परम्परा के कारण हमारे देश ने उत्सवों को भी संस्कार का शिक्षा का और सामूहिक जीवन का एक निरंतर प्रशिक्षण करने का काम किया है.'' उन्होंने कहा कि उत्सव हमें जोड़ते भी हैं और मोड़ते भी हैं. उत्सव हममें नई उमंग और उत्साह भी भरते हैं साथ ही नए-नए सपनों को सजने का सामर्थ्य भी देते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमें अपने जाबांज जवानों को भी याद करना चाहिए. उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना करना चाहिए.वायुसेना पराक्रम की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रही है.  पीएम मोदी ने कहा कि राक्षसी प्रवित्त को नष्ट करना हमारा सबसे बड़े दायित्व है. उन्होंने कहा कि विजयदशमी के मौके पर कोई ना कोई संकल्प जरूर करें. देश की भलाई का संकल्प करें.

पीएम मोदी के साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे. यह पहला मौका है जब पीएम मोदी द्वारका में दशहरा का पर्व मना रहे हैं. पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कोविंद लाल किले पर होने वाली रामलीला में शामिल हुए थे.

पीएम के आगमन को देखते हुए द्वारका सेक्टर 10 के रामलीला मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी गई. द्वारका 'श्री रामलीला सोसाइटी' देश की बड़ी रामलीलाओं में से एक है. यहां शानदार मंचन होने के साथ स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. हजारों की तादाद में लोग रामलीला देखने आते हैं.

इससे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामानएं भी दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ''विजयादशमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.'' इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget