एक्सप्लोरर

'क्या जरूरत है...', पठान पर बयान देने वाले बड़बोले BJP नेताओं को पीएम मोदी की नसीहत

BJP National Executive Meeting: पीएम मोदी ने कहा कि एक नेता फिल्मों पर बयान देते रहते हैं, उन्हें लगता है वे नेता बन रहे हैं. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हें फोन किया, लेकिन वे मानते नहीं हैं.

PM Modi News: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने फिल्मों पर बयान देने से बचने की सलाह दी. पीएम मोदी ने मंगलवार (17 जनवरी) को बैठक में कहा कि, "एक नेता हैं जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं, उनके बयान टीवी पर चलते रहते हैं. उन्हें लगता है वे नेता बन रहे हैं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हें फोन किया, लेकिन वे मानते नहीं हैं. क्या जरूरत है हर फिल्म पर बयान देने की."

हालांकि पीएम मोदी ने इस दौरान किसी फिल्म का नाम नहीं लिया है. पीएम के इस बयान को फिल्म पठान पर की जा रही बयानबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, हाल ही में बीजेपी के कई नेताओं ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान पर कई बयान दिए थे. 

फिल्म पठान पर बीजेपी नेताओं की बयानबाजी

नेताओं ने फिल्म के एक गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कपड़ों के रंग को लेकर भी सवाल खड़े किए थे. मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा फिल्म के गाने में भगवा रंग के कपड़ों के इस्तेमाल पर भड़क गए थे. उन्होंने कहा था कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं. साथ ही उन्होंने पठान को मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित करने धमकी भी दी थी. 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है. गाने के दृश्यों व वेशभूषा को ठीक किया जाए नहीं तो फिल्म को मध्य प्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, यह विचारणीय होगा.

कई और फिल्मों पर भी दिए हैं बयान

नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के अलावा मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और कई अन्य बीजेपी नेताओं ने भी इस फिल्म के विरोध में बयान दिए थे. फिल्म पठान से पहले बीजेपी (BJP) नेता अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु, आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी बयानबाजी कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- 

'हम किसी भी विपक्ष को कमजोर नहीं मानते...', बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में बोले पीएम मोदी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget