एक्सप्लोरर
बाढ़ का जायजा लेने असम पहुंचे PM मोदी, अबतक 80 से ज्यादा लोगों की मौत
असम में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है. असम दौरे से पहले ही पीएम मोदी बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवारवालों को दो-दो लाख रुपए की मदद का एलान कर चुके हैं.

नई दिल्ली: उत्तर और पूर्वोत्तर के राज्य बाढ़ बारिश से जूझ रहे हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए गुजरात के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंच गए हैं. असम में अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. असम के लखीमपुर और जोरहट जिले में अब भी 5000 हजार से ज्यादा लोग फंसे हैं.
Prime Minister Narendra Modi arrives in Guwahati; will take stock of flood affected areas in Assam pic.twitter.com/qMLVYms61a
— ANI (@ANI_news) August 1, 2017
गुजरात: बनासकांठा में बाढ़ पर राजनीति तेज, BJP-कांग्रेस आमने सामने, स्मृति ने किया दौरा
भारत के उत्तर-पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश, गुजरात में 218 तो बंगाल में 39 की मौत असम में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है. असम दौरे से पहले ही पीएम मोदी बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवारवालों को दो-दो लाख रुपए की मदद का एलान कर चुके हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि पीएम मोदी ने राज्य में बाढ़ के कारण गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए भी 50-50 हजार रूपये की सहायता की घोषणा की है. During his visit, PM will meet CMs & top officials of Arunachal Pradesh, Assam, Manipur, Mizoram and Nagaland to review the flood situation. — PMO India (@PMOIndia) July 31, 2017
पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वहां मोदी बाढ़ के हालात के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठकें लेंगे. इसमें पूर्वोत्तर के राज्यों खासकर असम, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड तथा मणिपुर में राहत कार्यों का आकलन करेंगे. इसमें कहा गया कि बैठकों में इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूद रहने की उम्मीद है. इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजस्थान में बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे और गंभीर रूप से घायलों के लिए पचास-पचास हजार रूपये के मुआवजे की घोषणा की थी. और पढ़ें
Source: IOCL

























