एक्सप्लोरर

PM मोदी ने दिया मुकेश और नीता अंबानी को धन्यवाद, PM-CARES फंड में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिए हैं 500 करोड़

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए 500 करोड़ रुपये की सहयोग राशि PM-CARES फंड में दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए मुकेश और नीता अंबानी का धन्यवाद दिया है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस से जंग चल रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के PM-CARES फंड के जरिए लोग भारी संख्या में राशि का योगदान दे रहे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी इसके लिए 500 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस कदम के लिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का धन्यवाद किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'पूरी रिलायंस टीम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में प्रभावशाली तरीके से अपना योगदान दे रही है. चाहे ये हेल्थकेयर हो या लोगों की मदद करने से हो, ये लोग पूरी तरह से सक्रिय हैं. मैं मुकेश और नीता अंबानी को PM-CARES फंड में सहयोग करने और उनके कोरोनो वायरस को हराने के लिए किए जा रहे अन्य कार्यों के लिए धन्यवाद देता हूं.'

इसके बाद रिलायंस फाउंडेशन ने भी पीएम मोदी के इस ट्वीट का उल्लेख करते हुए एक धन्यवाद के प्रतीक को ट्वीट किया है. इस ट्वीट में रिलायंस फाउंडेशन ने लिखा है कि परम आदरणीय प्रधानमंत्री जी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन के लोग आपके द्वारा हम पर जताए गए विश्वास के लिए कृतज्ञ और प्रेरित महसूस कर रहे हैं. इस संकट की घड़ी में हम आपके और पूरे राष्ट्र के साथ खड़े हैं और ज्यादा से ज्यादा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आपकी उच्च स्तर की राजनीतिज्ञता हम 130 करोड़ भारतीयों को कोविड-19 के खिलाफ जल्द विजय प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से प्रेरित करती है और दुनिया के लिए एक उदाहरण पेश करती है. जय हिंद !

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दी 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 30 मार्च को एलान किया था कि आरआईएल ने पीएम-केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है. कंपनी ने इसके अलावा 5-5 करोड़ रुपये महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी देने का एलान किया था. इसके साथ ही 5 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराने की बात कही थी. मुकेश अंबानी ने बढ़ाया मदद का हाथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने मदद का हाथ बढ़ाने के समय कहा कि हमें विश्वास है कि भारत कोरोना वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा. रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करेगी. नीता अंबानी ने भी दिया साथ रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा था कि जैसे पूरा राष्ट्र कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एकजुट है, वैसे ही रिलायंस फाउंडेशन अपने देशवासियों और महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ा हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली पंक्ति में इससे लड़ रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resign: कौन हैं OBC समाज से आने वाले धर्मेंद्र प्रधान, कहां के रहने वाले हैं? जानें उनका सियासी सफर
कौन हैं OBC समाज से आने वाले धर्मेंद्र प्रधान, कहां के रहने वाले हैं? जानें उनका सियासी सफर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget