एक्सप्लोरर

फ्रांस में एफिल टावर से होगी UPI की शुरुआत, स्टूडेंट वीजा पर भी मिली छूट...पेरिस से पीएम मोदी ने किया ऐलान

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस से ऐलान किया कि भारत और फ्रांस के बीच यूपीआई को लेकर समझौता हो गया है. इसके अलावा भारतीय छात्रों की वीजा अवधि भी बढ़ाने का ऐलान हुआ.

PM Modi France Visit: सिंगापुर के बाद अब फ्रांस ने भी भारत के यूनिफाइड पेमेंट सिस्टम (UPI) को अपना लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान इसका ऐलान किया. उन्होंने बताया कि भारत और फ्रांस यूपीआई के इस्तेमाल पर सहमत हो गए हैं. इसे लेकर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है. जिसेक बाद आने वाले दिनों में यूपीआई की शुरुआत मशहूर एफिल टावर से होगी. इसका सीधा मतलब ये है कि अब भारत से फ्रांस जाने वाले टूरिस्ट रुपये में ही किसी भी चीज के लिए भुगतान कर पाएंगे. इसके अलावा भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस ने वीजा अवधि को भी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. 

यूपीआई से आसान होगा सफर
पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले ये बताया गया था कि यूपीआई को लेकर पिछले लंबे समय से भारत और फ्रांस की कंपनियों के बीच बातचीत चल रही थी, जिसके बाद इसे किसी आइकॉनिक जगह से लॉन्च किया जा सकता है. इसके कुछ ही घंटों बाद पीएम मोदी ने इस बात पर मुहर लगा दी और कुछ ही दिनों में फ्रांस यूपीआई को इस्तेमाल करने वाला पहला यूरोपीय देश बन जाएगा. अब तक विदेश जाने के लिए या दो विदेशी करेंसी (कैश) या फिर फॉरेक्स कार्ड की झंझट होती थी, अब यूपीआई इस सबसे निजात दिलाने का काम करेगा.

बता दें कि साल 2022 में यूपीआई सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने फ्रांस की तेज और सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान प्रणाली 'लायरा' के साथ एक डील पर साइन किए थे. जिसके बाद से ही फ्रांस में यूपीआई के लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा था.

वीजा पर भी मिली राहत
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान भारतीय छात्रों को भी एक राहत देने का ऐलान हुआ. जिसमें बताया गया कि मास्टर्स करने वाले छात्रों की वीजा अवधि अब 5 साल तक बढ़ाई जा सकती है. इसे लेकर पीएम पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दीर्घकालिक पांच साल का वीजा देने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने के लिए तेजी से प्रगति कर रहा है. मोदी ने कहा, ‘‘आज हर रेटिंग एजेंसी कह रही है कि भारत एक उज्ज्वल स्थान है. अब आप भारत में निवेश करें. यही उपयुक्त समय है. जो लोग जल्दी निवेश करेंगे, उन्हें उसका लाभ मिलेगा. ’’

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र BJP चीफ का शरद पवार पर तंज, पूछा- चाचा को सबक सिखाने वाले महानायक कौन? जवाब आया...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर अमेरिकी बयान से भड़के राहुल गांधी, कहा- 'एक आजाद देश इस तरह की भाषा...'
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर अमेरिकी बयान से भड़के राहुल गांधी, कहा- 'एक आजाद देश इस तरह की भाषा...'
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
G7 Summit 2026: G7 में 7वीं बार पीएम मोदी करेंगे शिरकत, डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात, जानें जरूरी बात
G7 में 7वीं बार पीएम मोदी करेंगे शिरकत, डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात, जानें जरूरी बात
'BJP की ही कॉपी है TVK', थलापति विजय पर क्यों भड़के स्टालिन? कहा- 'अपनी ही सरकार पर...'
'BJP की ही कॉपी है TVK', थलापति विजय पर क्यों भड़के स्टालिन? कहा- 'अपनी ही सरकार पर...'

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में फिर चलीं गोलियां, PAK सेना की फायरिंग में 2 प्रदर्शनकारियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई
PoK में फिर चलीं गोलियां, PAK सेना की फायरिंग में 2 प्रदर्शनकारियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शिंदे से संपर्क की खबरों के बीच उद्धव गुट के सांसदों की मातोश्री में बैठक
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शिंदे से संपर्क की खबरों के बीच उद्धव गुट के सांसदों की बैठक
ट्रंप का ऐलान- ईरान के साथ आज होंगे डील पर साइन, तेहरान ने कहा- आखिरी मुहर में लगेगा टाइम, आज होगा समझौता?
ट्रंप का ऐलान- ईरान के साथ आज होगी डील, तेहरान बोला- आखिरी मुहर में लगेगा टाइम, आज होगा समझौता?
Video: 'लगान' के इवेंट में पति जय मेहता को पोज देने के लिए गाइड करती दिखीं जूही चावला, वीडियो हुआ वायरल
'लगान' के इवेंट में पति जय मेहता को पोज देने के लिए गाइड करती दिखीं जूही चावला, वीडियो हुआ वायरल
Jubin Nautiyal Birthday: 'इंडियन आइडल' से किया गया रिजेक्ट, आज एक गाने के लिए लाखों चार्ज करते हैं जुबिन नौटियाल, जानें- नेटवर्थ
'इंडियन आइडल' से किया गया रिजेक्ट, आज एक गाने के लिए लाखों चार्ज करते हैं जुबिन नौटियाल, जानें- नेटवर्थ
'BJP की ही कॉपी है TVK', थलापति विजय पर क्यों भड़के स्टालिन? कहा- 'अपनी ही सरकार पर...'
'BJP की ही कॉपी है TVK', थलापति विजय पर क्यों भड़के स्टालिन? कहा- 'अपनी ही सरकार पर...'
Brain Tumor: मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर? डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज
मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर? डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज
खेत में पानी भर जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए, किसान जान लें जरूरी बात?
खेत में पानी भर जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए, किसान जान लें जरूरी बात?
Embed widget