एक्सप्लोरर

फ्रांस के बाद अब UAE पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति शेख बिन से करेंगे मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर होगी बात

PM Modi Foreign Tour: प्रधानमंत्री मोदी आधिकारिक यात्रा पर अब संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंच गए हैं. यहां पीएम मोदी द्विपक्षीय मुद्दों पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ बैठक करेंगे.

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिन की यात्रा पूरा करने के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया, भारत-फ्रांस संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करने वाली सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस को अलविदा कहा. प्रधानमंत्री अब अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए अबू धाबी के लिए रवाना हो गए.  

पीएम मोदी ने फ्रांस की यात्रा के दौरान देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ व्यापक बातचीत की. यहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ से सम्मानित किया गया. यूएई के दौरे के दौरान पीएम मोदी  राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ मुलाकात करेंगे.

G20 के एजेंडे को लेकर भी होगी बातचीत
पेरिस से प्रधानमंत्री सीधे अबू धाबी के लिए रवाना हो गए, जहां वो सुबह 10:45 बजे पहुंचेंगे. पीएम मोदी की यूएई की एक दिन की यात्रा के दौरान एनर्जी, फूड सिक्योरिटी, डिफेंस जैसे मुद्दों पर फोकस हो सकता है. दोनों देश रणनीतिक साझेदार एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रगति की समीक्षा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति के साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. जिसमें  G20 के एजेंडे को लेकर भी बातचीत होगी. साथ ही भारत का यूएई को निर्यात बढ़ाने पर भी जोर होगा. 

प्रधानमंत्री बनने के बाद UAE का 5वां दौरा 
पीएम मोदी को 2019 में यूएई के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया गया था. नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने के बाद ये UAE का 5वां दौरा है जो भारत और UAE के गहरे होते संबंधों का भी प्रमाण है. पिछले साल ही भारत और यूएई के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हुए थे. ऐसे में भारत अरब देशों के साथ भी अपने संबंधों को लगातार बेहतर कर रहा है. उसके पीछे भी एक बड़ी वजह रूस और चीन के बीच बढ़ती जुगलबंदी है. पाकिस्तान को साधने के लिए भी भारत सऊदी अरब और यूएई दोनों के साथ अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें

PM Modi France Visit: 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत-फ्रांस साथ', पेरिस की धरती से पीएम मोदी का आतंक पर प्रहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget