एक्सप्लोरर

PM Modi France Visit: 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत-फ्रांस साथ', पेरिस की धरती से पीएम मोदी का आतंक पर प्रहार

PM Modi In Paris: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों ने डिनर का आयोजन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के गहरे संबंधों का जिक्र किया.

PM Modi In France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के आधिकारिक दौरे पर फ्रांस में थे. इस दौरान उन्होंने शुक्रवार (14 जुलाई) को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. पीएम मोदी ने मैक्रों के साथ संवादताता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भारत और फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ हैं. 

मोदी ने कहा, "हमारा मानना है कि सीमा पार आतंकवाद को खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जरूरत है और दोनों देश इस दिशा में और कदम उठाने पर सहमत हैं." प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस की हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की विशेष जिम्मेदारी है.

यूक्रेन युद्ध पर भी बोले पीएम मोदी

’मोदी ने कहा कि कोविड-19 और यूक्रेन में युद्ध ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और इससे ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों पर विशेष रूप से नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘‘यह चिंता का विषय है. ऐसी समस्याओं का समाधान खोजने के लिए देशों को एकजुट होकर प्रयास करना जरूरी है. हमारा मानना है कि सभी विवादों को बातचीत और कूटनीति के जरिए ही हल किया जा सकता है. भारत स्थायी शांति में योगदान देने को तैयार है.’’ 

फ्रांस में चलेगा भारत का यूपीआई

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत और फ्रांस के बीच भारत के ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (यूपीआई) को उपलब्ध कराने के लिए एक समझौता हुआ है. फ्रांस ऐसा करने वाला पहला यूरोपीय देश है. इसके पहले रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार (13 जुलाई) को फ्रांस से राफेल जेट के 26 नौसैनिक स्वरूप खरीदने और तीन फ्रांसीसी-डिज़ाइन वाली स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी. प्रधानमंत्री ने कहा, 'रक्षा सहयोग हमारे घनिष्ठ संबंधों का एक मजबूत स्तंभ रहा है. यह दोनों देशों के बीच गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है. फ्रांस 'मेक इन इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत पहल में एक महत्वपूर्ण भागीदार है.' 

डिनर में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रात्रिभोज का आयोजन किया. पेरिस के लूव म्यूजियम में आयोजित डिनर में पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा, पिछले 25 वर्षों में दुनिया को कई उतार-चढ़ाव और चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ा, लेकिन फ्रांस और भारत की दोस्ती लगातार गहरी होती गई. भारत और फ्रांस मिलकर दोनों देशों की भलाई के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक सुरक्षा और शांति में भी अहम योगदान दे रहे हैं.

फ्रांस से मिले सम्मान को बताया 140 लोगों का सम्मान

मैं बैस्टिल दिवस पर फ्रांस के लोगों को बधाई देता हूं. फ्रांस के लोगों के साथ बैस्टिल दिवस मनाना मेरे लिए खुशी और गर्व की बात थी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. यह भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व और सम्मान की बात है. मैं इस सम्मान के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों को धन्यवाद देता हूं:

इससे पहले, दिन में मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के तहत शुक्रवार को आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए.  भारत की तीनों सेनाओं के एक दल ने इस परेड में हिस्सा लिया.  इस मौके पर फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के राफेल लड़ाकू विमान भी ‘फ्लाईपास्ट’ में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें

PM Modi France Visit: पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को गिफ्ट किया सितार और उनकी पत्नी को दी सिल्क की साड़ी, फ्रांस के राष्ट्रपति से क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर भड़के चिराग पासवान, 'विपक्ष का नेता होने के बावजूद आप...'
'वोट नहीं बल्कि कांग्रेस का जनादेश चोरी हो चुका', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को घेरा
Indigo CEO Summoned: DGCA के सामने पेशी से पहले इंडिगो के सीईओ ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
DGCA के सामने पेशी से पहले IndiGo के CEO ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
इस टीम के मेंटॉर और बैटिंग कोच बने दिनेश कार्तिक, जिम्मेदारी मिलने पर बोले- यह सपना सच होने जैसा
इस टीम के मेंटॉर और बैटिंग कोच बने दिनेश कार्तिक, जिम्मेदारी मिलने पर बोले- यह सपना सच होने जैसा
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...

वीडियोज

Census 2027 High Tech: Real Time Monitoring से बदल जाएगा पूरा System | Paisa Live
IndiGo Crisis: इंडिगो पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, अब यात्रियों को नहीं होगी परेशानी! #indigoupdate
Aniruddhacharya Controversy: ज्ञानी बाबा पर कोर्ट लगाएगी क्लास, अब तो माफी मांगनी पड़ेगी!
Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स का थाईलैंड पार्टी पुलिस ने ऐसे किया EXPOSE
Aniruddhacharya Controversy: महिलाओं का अपमान करना कब बंद करेंगे बाबा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी पर भड़के चिराग पासवान, 'विपक्ष का नेता होने के बावजूद आप...'
'वोट नहीं बल्कि कांग्रेस का जनादेश चोरी हो चुका', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को घेरा
Indigo CEO Summoned: DGCA के सामने पेशी से पहले इंडिगो के सीईओ ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
DGCA के सामने पेशी से पहले IndiGo के CEO ने मांगी एक दिन की मोहलत, इन सवालों के देने होंगे जवाब
इस टीम के मेंटॉर और बैटिंग कोच बने दिनेश कार्तिक, जिम्मेदारी मिलने पर बोले- यह सपना सच होने जैसा
इस टीम के मेंटॉर और बैटिंग कोच बने दिनेश कार्तिक, जिम्मेदारी मिलने पर बोले- यह सपना सच होने जैसा
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
Year Ender 2025: न खान्स, न कपूर, ये है 2025 का सबसे बड़ा एक्टर, आमिर-सलमान, ऋतिक सब पीछे रह गए
न खान्स, न कपूर, ये है 2025 का सबसे बड़ा एक्टर, आमिर-सलमान, ऋतिक सब पीछे रह गए
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
यूलिप में हर साल कितना जमा करें पैसा कि न देना पड़े टैक्स, जानें कितनी होती है लिमिट?
यूलिप में हर साल कितना जमा करें पैसा कि न देना पड़े टैक्स, जानें कितनी होती है लिमिट?
Egg Storage: क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
Embed widget