एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
भारतीय वायु सेना दिवस पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके वीर वायु योद्धाओं को सलाम किया है.

भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से बधाई दी गई है. 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी. हर वर्ष इस दिन भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष वायु सेना अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है.
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भारतीय वायु सेना को सलाम किया गया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारत को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व है. एयर फोर्स डे पर, हम हमारे आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को सलाम करते हैं."
India is proud of our Air Warriors. On Air Force Day, we salute their courage and commitment to protect our skies! https://t.co/ZiPJOlVd2C
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
गृह मंत्री ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारतीय वायु सेना दिवस के शानदार मौके पर हमारे आसमान के योद्धाओं को नमन. ये ऐसे असली बहादुर हैं, जिनकी अजेय वीरता, सटीक निशाने और जबरदस्त हमले की क्षमता की गवाही धरती और दूर अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट देते हैं. इन योद्धाओं की देशभक्ति और पेशेवर काबिलियत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी."
Salutations to the Warriors of Our Skies on the glorious occasion of Indian Air Force Day. A legion of real-life bravehearts whose saga of invincible valour, laser-sharp precision and devastating striking capabilities is testified by the Earth and satellites in faraway space. Their patriotism and professionalism will continue to inspire generations long after the daydreams of India’s enemies cease to exist. I bow to the martyrs who laid down their lives for the nation.
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2026
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. मां भारती की रक्षा हेतु सदैव तत्पर वायु सेना के वीर जवानों को नमन."
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर समस्त भारतीय वायु सेना के नभ योद्धाओं व उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. शौर्य, समर्पण एवं पराक्रम के प्रतीक हमारे वीर जांबाजों ने हमेशा ही हर विपरीत परिस्थिति में अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है. वायु वीरों के पराक्रम पर राष्ट्र को गर्व है."
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "नभः स्पृशं दीप्तम्, नभ की अनंत ऊंचाइयों से राष्ट्र की सीमाओं तक शौर्य, सामर्थ्य और संकल्प का पर्याय भारतीय वायु सेना हम सभी का गौरव है. भारतीय वायु सेना दिवस पर वायु सेना के वीर वायु योद्धाओं और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं."
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, "देश की सुरक्षा में निरंतर समर्पित वायु सेना के वीर जवानों को भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आकाश की सीमाओं की रक्षा से लेकर संकट की घड़ी में नागरिकों की सहायता तक, भारतीय वायु सेना ने अपने साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्रसेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की है. मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित हमारे वीर जवानों का शौर्य, त्याग और पराक्रम प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है. राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति उनका संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा."
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आकाश की ऊंचाइयों से राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले भारतीय वायु सेना के सभी वीर वायु सैनिकों एवं उनके परिजनों को भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सुरक्षा में निरंतर तत्पर रहने वाले हमारे वायुवीरों का शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है."
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा गया, "नभः स्पृशं दीप्तम्! मां भारती की रक्षा के लिए सदैव तत्पर देश के जांबाज नभ प्रहरियों को भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. भारतीय वायु सेना ने युद्ध के रणक्षेत्र से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक, हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपने साहस, अनुशासन और पराक्रम का परिचय दिया है. वीर वायु योद्धाओं के शौर्य और समर्पण को सादर नमन."
रक्षा मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर हम नमन करते हैं उन सभी वीर वायु योद्धाओं को, जो ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’ की भावना के साथ साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए, भारतीय वायुसेना ने आकाश की सीमाओं से आगे बढ़कर राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा में अपनी अद्वितीय क्षमता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है."
भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य, 'नभः स्पृशं दीप्तम्,' श्रीमद्भगवद्गीता के 11वें अध्याय (विश्वरूप दर्शन योग) के 24वें श्लोक से लिया गया है, जिसका भावार्थ है 'गौरव के साथ आकाश को स्पर्श करना' या दीप्तिमान होकर आकाश को छूना.'
इनपुट-आईएएनएस
ये भी पढ़ें: 'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज





















