एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले दिल्लीवासियों को पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कुछ कहा?

Delhi Election 2025: PM मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्लीवासियों के नाम एक चिट्ठी लिखी है. इस पत्र में उन्होंने दिल्ली के विकास, बुनियादी सुविधाओं और BJP की योजनाओं पर जोर दिया है.

Developed India 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने इसमें 'विकसित भारत @2047' के विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि दिल्ली का विकास इस संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने Ease of Living, Ease of Travel और Quality of Life को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली में भाजपा सरकार की जरूरत बताई.

पीएम मोदी ने पत्र में दिल्ली के समग्र विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए पक्के घर सुनिश्चित करना चाहती है, अनाधिकृत कॉलोनियों की समस्याओं का समाधान करना चाहती है और आयुष्मान योजना का लाभ दिल्ली के लोगों को देना चाहती है. इसके अलावा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अलग-अलग योजनाओं को लागू करने और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया है.

PM मोदी ने दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर किया फोकस

पीएम ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से लाखों लोगों को राहत मिली है. दिल्ली को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया गया है साथ ही मेट्रो नेटवर्क को दोगुने से ज्यादा बढ़ाया गया है. भारत सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई 1200 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें भी शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं.

दिल्ली को मिले वैश्विक स्तर की पहचान - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पत्र में भारत मंडपम और यशोभूमि जैसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटरों का उल्लेख किया जो दिल्ली को वैश्विक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का प्रयास है कि दिल्ली न केवल भारत की राजधानी बने बल्कि एक विश्व स्तरीय शहर के रूप में विकसित हो.

जनता से डबल इंजन सरकार बनाने की अपील

प्रधानमंत्री ने आगे ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी शिखा राय का समर्थन करने की अपील की. उन्होंने बताया कि शिखा राय लंबे समय से जनसेवा में एक्टिव रही हैं और उनकी छवि एक भरोसेमंद नेत्री की बनी हुई है. उन्होंने कहा कि शिखा राय की जीत क्षेत्र के विकास के लिए अहम साबित होगी. पीएम ने अंत में जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि दिल्ली में जनसेवा को प्राथमिकता दी जाए और डबल इंजन की सरकार बनाई जाए.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अब नहीं पड़ेगी भीषण ठंड! मौसम विभाग ने दे दी राहत की खबर, यूपी-दिल्ली से लेकर बिहार तक जानें IMD का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget