एक्सप्लोरर

40 हजार जवानों का पहला बैच तैयार, PM मोदी ने की अग्निवीरों से बात, पानी-धरती और आकाश में दिखाएंगे जौहर

Agniveers First Batch News: जल-थल और गगम में हुंकार भरने के लिए भारतीय सेना के अग्निवीरों का पहला बैच तैयार है. सोमवार को पीएम मोदी ने 40 हजार अग्निवीरों को संबोधित किया.

PM Modi Addresses Agniveers: सेना में भर्ती के लिए चलाई गई अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों का पहला बैच छह महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद तैयार हो गया है. देश की रक्षा के लिए अग्निवीर एकदम तैयार हैं. सोमवार (16 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निवीरों के पहले बैच के साथ संवाद किया. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अग्निवीरों को संबोधित किया. 

पहले बैच में 40 हजार अग्निवीर तैयार हुए हैं. इन्हें भारतीय सेना के 10 अलग-अलग रेजिमेंटल सेंटरों में प्रशिक्षण दिया गया है. पीएम मोदी के अलावा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अग्निवीरों को संबोधित किया. जल, थल और वायुसेना के लिए ये अग्निवीर तैयार हुए हैं. अलग-अलग हथियारों की ट्रेनिंग मिल सके, इसलिए अग्निवीरों को अलग-अलग रेजिमेंटल सेंटरों में ट्रेनिंग दी जाती है.

अग्निवीरों से संवाद में पीएम मोदी ने यह कहा

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निवीरों के शुरुआती दलों के साथ संवाद में कहा, ''अग्निपथ एक परिवर्तनकारी नीति है जो सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए तैयार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.''

पीएम मोदी ने कहा कि सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के प्रयास जारी हैं, उन्हें ‘आत्मनिर्भर’ बनाएं. पीएम मोदी ने अग्निवीरों से कहा कि अग्निपथ योजना महिलाओं को सशक्त बनाएगी और वह सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं में उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं.

पिछले वर्ष लॉन्च हुई थी अग्निपथ योजना

बता दें कि पिछले वर्ष (14 जून, 2022) सरकार ने तीनों सेवाओं (सेना, नौसेना और वायु सेना) में सैनिकों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा की थी. यह योजना चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर प्रदान करती है. इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को 'अग्निवीर' नाम दिया जाएगा.

हालांकि, चार साल के बाद हर बैच के केवल 25 प्रतिशत जवानों को ही 15 साल की अवधि के लिए उनकी संबंधित सेवाओं में रखा जाएगा. विपक्षी दलों ने इस कवायद की आलोचना की है लेकिन सरकार ने कहा है कि यह सशस्त्र बलों को अधिक युवा बनाएगी और इसकी मौजूदा जरूरतों को पूरा करेगी.

यह भी पढ़ें- Agniveer First Batch: 'गेमचेंजर...महिलाओं को सशक्त बनाएगी...', अग्निवीरों के पहले बैच से क्या कुछ बोले पीएम मोदी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget