एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने की लोकसभा चुनाव से पहले भव‍िष्‍यवाणी, बोले 'अबकी बार 400 पार'

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले आम चुनाव में अब ज्‍यादा समय नहीं बचा है. स‍िर्फ 100 से 125 द‍िन ही बाकी हैं.

PM Modi Speech: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा भरोसा जताया है क‍ि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 370 सीटें और एनडीए को 400 से ज्‍यादा सीटें म‍िलेंगी. कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्‍होंने कहा क‍ि विपक्षी दल के सदस्यों के बयानों से उनको विश्वास हो गया है कि उसने अर्से तक विपक्ष में बैठने का संकल्प ले लिया है.  

पीएम मोदी ने केंद्र में तीसरी बार एनडीए सरकार के बनने को लेकर व‍िश्‍वास जताते हुए कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल बहुत दूर नहीं है. उन्‍होंने यह भी कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा 100-125 द‍िन बाकी हैं. मैं आमतौर पर आंकड़ों के चक्कर में नहीं पड़ता हूं. लेकिन मैं देश का म‍िजाज देख रहा हूं. वह एनडीए को 400 सीटें पार कराके रहेगा. देश बीजेपी को 370 सीटें अवश्य देगा. सदन में प्रधानमंत्री ने जब बोला 'अबकी बार' तो बीजेपी के सदस्यों ने 'चार सौ पार' का नारा लगाया.

पीएम मोदी ने ग‍िनाईं कार्यकाल की उपलब्धियां 

संसद में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद से पिछले 10 सालों में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्‍होंने यह भी कहा कि हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का गवाह बनेगा. उन्‍होंने इस कथन को दोहराया कि ''मैं देश को अगले हजार वर्ष तक समृद्धि और सिद्धि के शीर्ष पर देखना चाहता हूं. उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा. अगले कार्यकाल में कुछ 'बहुत बड़े फैसले' होंगे.'' 

भारत की विकास यात्रा को तीव्र गति म‍िली- ह‍िमंत ब‍िस्‍व सरमा 

असम के मुख्‍यमंत्री ह‍िमंत ब‍िस्‍व सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर करते हुए कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर सुन कर एक बात तो तय है- अबकी बार 400 पार. आने वाले जनादेश पर यह विश्वास इसलिए नहीं है क्योंकि विपक्ष कमजोर है, जबकि इसीलिए है क्योंकि पिछले दशक में सैचुरेशन पर मोदी सरकार ने जो मेहनत की है, उसने भारत की विकास यात्रा को एक तीव्र गति दी है. 

चार सौ के पार जनता का मूड- रविशंकर प्रसाद

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM मोदी के जवाब पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "प्रधानमंत्री सच्चाई बोल रहे हैं. 400 के पार तो जनता का मूड है, बीजेपी को 370 सीटें तो मिलेंगे ही... कितनी बार एक ही प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाएगा? यहां INDIA गठबंधन टूट रहा है और वे जोड़ने निकले हैं. ऐसे प्रोडक्ट पर क्या कहा जा सकता है."

पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ- हेमा मालिनी
 
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमेशा विपक्ष के लोग बोलते रहते हैं. हमारे प्रधानमंत्री ने आज कितनी अच्छी तरह से हर बिंदु पर बताया. पूरा देश हमारे प्रधानमंत्री के साथ है... ये (370 सीट बीजेपी को 400 के पार एनडीए) चुनौती नहीं है, ऐसा ही होगा."

प‍ियूष गोयल का दावा- कांग्रेस अध्‍यक्ष ने भी माना 400 पार 

केंद्रीय वाण‍िज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्‍लि‍कार्जुन खरगे भी मान चुके हैं क‍ि इस बार एनडीए 400 पार. उन्‍होंने कहा कि जनता अब तुष्‍टीकरण की राजनीत‍ि नहीं चाहती है. उन्‍होंने कहा कि देश की दशा और दिशा में तेजी गत‍ि से पर‍िवर्तन आए, जनता ऐसा चाहती है. वंच‍ित, पीड़‍ित और गरीबों को राहत म‍िली है. 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर न‍िकले हैं. 

(पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें: 'कम अक्‍ल, आलसी होते हैं भारतीय, ऐसा सोचते थे नेहरू और इंदिरा गांधी', पीएम मोदी ने दोनों का लाल किले पर दिया भाषण पढ़कर सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget