एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के विमान में गड़बड़ी के बाद कल पीएम मोदी ने फोन पर की बात: सूत्र

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ यह दोनों नेताओं के बीच निजी स्तर की बातचीत थी. विमान में गड़बड़ी के बारे में सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी को फोन कर पूछा कि वह ठीक हैं.’’

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान में गड़बड़ी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल उनसे फोन पर बात की थी. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने आधिकारिक दौरे पर चीन रवाना होने से पहले दिन में करीब ढाई बजे राहुल गांधी को फोन किया. कांग्रेस अध्यक्ष कल दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जा रहे थे और हुबली में उतरने से पहले उनके विमान में तकनीकी गड़बड़ी का आ गई थी.

यह दोनों नेताओं की निजी स्तर की बातचीत थी: कांग्रेस सूत्र

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ यह दोनों नेताओं के बीच निजी स्तर की बातचीत थी. विमान में गड़बड़ी के बारे में सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी को फोन कर पूछा कि वह ठीक हैं.’’

कर्नाटक पुलिस में दर्ज कराई गई है शिकायत

गौरतलब है कि नागर विमानन निदेशलाय इस मामले की जांच कर रहा है. कर्नाटक पुलिस में इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई गई थी. कांग्रेस ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि कर्नाटक पुलिस और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस पूरे मामले की गहन जांच करेगा ताकि निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कल कहा था, ' आज सुबह दिल्ली से हुबली जाते समय राहुल गांधी के विमान में गम्भीर समस्या आई...कुछ मिनटों के लिए यह विमान रडार से गायब हो गया. विमान बड़ी तेजी से नीचे की ओर जाने लगा. उसे किसी तरह सम्भाल लिया गया. तीन बार के प्रयास के बाद इसे हुबली में लैंड करने में सफलता मिली. '

गड़बड़ी की आशंका को झुठलाया नहीं जा सकता: सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा, ' इसमें किसी गड़बड़ी की आशंका को झुठलाया नहीं जा सकता. हमने शिकायत की है जिसमें पूरी घटना का विवरण दिया गया है. हम आशा करते हैं कि कर्नाटक के डीजीपी और डीजीसीए इसकी गहन जांच कराएंगे, ताकि किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके. जांच में यह देखना होगा कि कहीं इसमें मानवीय हस्तक्षेप तो नहीं है, या कहीं यह किसी व्यक्ति द्वारा तो नहीं किया गया है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget