एक्सप्लोरर

मोदी का गांधी परिवार पर हमला, बोले- ‘भ्रष्टाचारियों को जेल तक पहुंचाया, जनता के पैसों पर नहीं पड़ने दूंगा पंजा’

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कई भ्रष्टाचारियों को जेल तक पहुंचाया है. मैं जनता के पैसों पर पंजा नहीं पड़ने दूंगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का 500 जगह सीधा प्रसारण हुआ है.

नई दिल्ली: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिना नाम लिए गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों का बौद्धिक विकास नहीं होता. चौकीदार एक भावना है और  देश फिर चौकीदार चाहता है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कई भ्रष्टाचारियों को जेल तक पहुंचाया है. मैं जनता के पैसों पर पंजा नहीं पड़ने दूंगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का 500 जगह सीधा प्रसारण हुआ है.

मैं जनता के पैसे पर पंजा नहीं पड़ने दूंगा- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''साल 2014 में बीजेपी ने मुझे दायित्व दिया उसके बाद मुझे देश के कौने कौने में जाने की नौबत आई. तब मैंने देश के लोगों से कहा थी कि आप दिल्ली का दायित्व जो मुझे दे रहे हैं उसका मतलब है कि आप एक चौकीदार बैठा रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''मैंने तब कहा था कि मेरी ये कोशिश रहेगी कि मैं जनता के पैसे पर पंजा नहीं पड़ने दूंगा. एक चौकीदार के रूप में मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा.''

देश की जनता चौकीदार को पसंद करती है- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''चौकीदार न कोई व्यवस्था है, न कोई यूनिफॉर्म की पहचान है न कोई चौखट में बंधा है. चौकीदार एक स्प्रिट है, एक भावना है.'' इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनका नाम लिए बिना तंज कसा. पीएम मोदी ने कहा, ''देश की जनता को राजा-महाराजा की ज़रूरत नहीं है. देश की जनता को हुकुमदारों की ज़रूरत नहीं है. देश की जनता चौकीदार को पसंद करती है.''

चौकीदार सम्मेलन में बोले मोदी- 'PM बनने की चाह रखने वालों की लाइन लंबी हो गई है'

पीएम मोदी ने कहा, ''जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें पाई-पाई लौटानी पड़ेगी. साल 2014 से सारी चीजें इकट्ठा करना और समेटने का काम मैं कर रहा हूं. आपकी मदद से जेल के दरवाजे तक तो मैं इन लोगों को ले गया, कुछ जमानत पर हैं और कुछ डेट मांग रहे हैं.''

कांग्रेस के झूठ सीजनल होते हैं- मोदी

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस पर बड़े हमले बोले. पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस के झूठ सीजनल होते हैं. सीजन के हिसाब से वो झूठ बोलते हैं, फिर मैदान में छोड़ते हैं और इनका ईको सिस्टम इसे उठाता है.''  पीएम मोदी ने कहा, ''उनके झूठ की उम्र भी ज्यादा नहीं, कुछ झूठ की तो ‘बालमौत’ हो जाती है, लेकिन फिर भी उसे खींचते रहते हैं. इस झूठ का जवाब आसान है. सिर्फ सच बताते चलिए. सच की ताकत इतनी होती है कि झूठ टिक नहीं पाएगा.''

चुनावी वादे देने वाले लोग आजकल रेवड़ियां बांट रहे हैं- मोदी

मोदी ने कहा, ''कुछ लोग ये मान कर बैठे हैं की ये देश, ये सरकार उनकी पैतृक संपत्ति है, इसलिए उनको ये हज़म नहीं होता की एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया.'' उन्होंने कहा, ''चुनावी वादे देने वाले लोग आजकल रेवड़ियां बांट रहे हैं. पहली बार वोट देने वालों से मैं कहना चाहता हूं कि वादे करने वालों का आप ट्रेक रिकॉर्ड देखिए, उनके टेप रिकॉर्डर को मत सुनिए.''

यह भी पढ़ें-

दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी के अलावा केरल की वायनाड से आजमाएंगे किस्मत

केरल: राहुल गांधी के वायानाड से चुनाव लड़ने से लेफ्ट खफा, कहा- ये वामपंथ के खिलाफ लड़ाई है

यूपी: अमित शाह ने कहा- 'कांग्रेस ने हिन्दू समुदाय पर आतंकवाद का ठप्पा लगाया'

सारा अली खान ने शाहरुख खान को कहा 'अंकल', सोशल मीडिया पर भिड़े फैंस

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget