एक्सप्लोरर

'जितनी आबादी, उतना हक' नारों को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, 'दक्षिण भारत और अल्पसंख्यकों के साथ...'

PM Modi On Congress: बिहार में हुए जातिवार सर्वेक्षण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया.

PM Modi On Rahul Gandhi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला किया. पीएम मोदी ने राहुल गांधी के जितनी आबादी उन्हें उनका उतना हक वाले बयान पर बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता भूख के लिए लिए एक नई भाषा बोलनी शुरू कर दी है. 

पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने सत्ता भूख के और सत्ता हथियाने के लिए एक नई भाषा बोलना शुरू किया है. आज कल क्या कह रहे हैं जितनी आबादी उतना हक. मैं जरा पूछना चाहता हूं कि जिन्होंने ये वाक्य लिखकर दिया है. उसने सोचा है क्या जब तुम कह रहे हो तो कांग्रेस की मूलभूत नीतियों पर ही सवाल खड़ी कर रहे हो.''  

उन्होंने आगे कहा, '' जब आप कहते हैं जितनी आबादी उतना हक. इसका मतलब ये हुआ कि अब कांग्रेस घोषणा करे कि क्या वो अल्पसंख्यकों की विरोधी है. कांग्रेस साफ करे कि आप दक्षिण भारत के विरोधी हैं...मैं सिद्ध करता हूं कि उनकी ये सोच दक्षिण भारत के साथ घोर अन्याय करने वाली सोच है. ये नई सोच अल्पसंख्यकों की पीठ में छुरा भोंकने वाली सोच है.'' 

पीएम मोदी ने क्या आरोप लगाया?
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज कल देश में परिसीमन की चर्चा हो रही है. 25 साल के बाद संसद में कितनी सीटे होंगी. इसके लिए परिसीमन को लेकर चर्चा हो रही है. जहां जनसंख्या कम होती है वहां सीटें कम हो जाती है और जहां जनसंख्या ज्यादा है वहां सीटें अधिक हो जाती है. अब हमारे दक्षिण भारत के सभी राज्यों ने जनसंख्या वृद्धि रोकने में देश की मदद की है. 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''अब कांग्रेस का नारा ऐसा है कि 'जितनी आबादी उतना हक'... इसका मतलब अब कांग्रेस दक्षिण भारत के संसद सदस्यों की संख्या कम करने का नाटक करने जा रही है. खेल खेलने जा रही है. क्या दक्षिण भारत कांग्रेस की चाल को स्वीकार करेगा? क्या दक्षिण भारत कांग्रेस को माफ करेगा?''

क्या सवाल किए?
पीएम मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को साफ करता हूं कि देश को मूर्ख मत बनाओ. स्पष्ट करो कि क्या कारण है कि दक्षिण भारत के राज्यों के साथ अन्याय करने के खेल खेले जा रहे हैं और गठबंधन के दूसरे दलों से भी कहूंगा कि हिम्मत है तो कांग्रेस से पूछिए कि वो किस रास्ते पर जा रही है.

उन्होंने कहा मैं दूसरा सवाल पूछता हूं कि साउथ के अंदर तमिलनाडु में मंदिरों पर सरकार का हक है. सरकार ने कब्जा कर लिया है. मंदिरों की संपत्ति को सरकारी मिलीभगत में हड़प लिया जा रहा है. मंदिरों को लूटा जा रहा है, लेकिन अल्पसंख्यकों के पूजा स्थल को हाथ नहीं लगाते हैं. अब कांग्रेस ने जो नारा दिया है जितनी आबादी उतना हक अगर यही सिद्धांत है तो क्या अल्पसंख्यकों के जितने पूजा स्थल हैं उसको जब्त करेंगे क्या?

राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में जाति आधारित सर्वे के आंकड़े सामने आने के बाद सोमवार (2 अक्टबूर) को कहा कि देश के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है और जिनकी जितनी आबादी है, उन्हें उनका उतना हक मिलना चाहिए. 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां ओबीसी, एससी और एसटी 84 प्रतिशत हैं. केंद्र सरकार के 90 सचिवों में से सिर्फ़ 3 ओबीसी हैं, जो भारत का मात्र 5 प्रतिशत बजट संभालते हैं!’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इसलिए, भारत के जातिगत आंकड़े जानना ज़रूरी है. जितनी आबादी, उतना हक़ - ये हमारा प्रण है. ’’

ये भी पढ़ें- बिहार में जाति सर्वे के आंकड़ों पर संग्राम, राहुल गांधी बोले, 'आंकड़े जानना जरूरी', पीएम मोदी ने कसा तंज | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest News LIVE: 'आपने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने की कोशिश क्यों नहीं की', अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
LIVE: 'सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने की कोशिश क्यों नहीं की', दीपके ने PM से पूछा
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
NEET पर बात करने को सरकार तैयार! 13 गिरफ्तार, राहुल गांधी के पीएम आवास के सामने प्रोटेस्ट के बाद सामने आई बड़ी खबर
NEET पेपर लीक पर संसद में बात करने को सरकार तैयार! राहुल के प्रोटेस्ट के बाद सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget