एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और जेपी नड्डा तय करेंगे उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार, NDA की बैठक में हुआ फैसला

Vice President Election: एनडीए नेताओं की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की जिम्मेदारी पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी गई है.

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) यानी एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दी है. एनडीए नेताओं की बैठक में गुरुवार (7 अगस्त 2025) को सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया, जिसके तहत दोनों नेताओं को अधिकृत किया गया कि वे गठबंधन की ओर से उपयुक्त उम्मीदवार का नाम तय करें.

जल्द तय होंगे उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार

इसी बीच चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना भी आज जारी कर दी है. जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलेगी और एक से ज्यादा उम्मीदवार के चुनाव मैदान में आने पर 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. फिलहाल एनडीए की बैठक में किसी संभावित नाम पर चर्चा नहीं हुई, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष की ओर से उम्मीदवार का नाम तय कर एनडीए नेताओं को उसके बारे में जानकारी दे दी जायेगी.

INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक

दूसरी ओर विपक्षी INDIA गठबंधन में भी इस मुद्दे पर हलचल तेज हो गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर गुरुवार (7 अगस्त 2025) को एक डिनर का आयोजन किया गया है. वैसे तो यह मुलाकात अनौपचारिक है, लेकिन इंडिया गठबंधन के अब जब तमाम बड़े नेता एक जगह पर मिल रहे हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि यहां उपराष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार पर भी चर्चा होगी. हालांकि फिलहाल विपक्ष में अभी इसको लेकर दो मत है.

उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के लेकर INDIA गठबंधन में दो मत

पहला मत ये है कि उम्मीदवार उतारना चाहिए जिससे कि एनडीए के उम्मीदवार को वॉकओवर ना मिले और दूसरा मत की उम्मीदवार तभी उतारना चाहिए जब इस बात का आकलन कर लिया जाए कि इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार एनडीए के उम्मीदवार को कड़ा मुकाबला दे सकता है. फिलहाल दोनों गठबंधनों में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और उसके नाम को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है. जल्द ही तस्वीर सामने आएगी कि क्या देश का अगला उपराष्ट्रपति निर्विरोध चुना जाएगा या फिर 9 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद तस्वीर होगी साफ.

ये भी पढ़ें : कल सुप्रीम कोर्ट, आज चुनाव आयोग... राहुल गांधी के 'सबूतों' पर किरेन रिजिजू बोले- 'NGO की प्रेजेंटेशन लेकर आए'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget