एक्सप्लोरर

PM Modi Denmark Visit: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडेरिक्सेन के साथ पीएम मोदी ने की बैठक, इन समझौतों पर किए दस्तखत

PM Modi Mette Frederiksen Meeting: फ्रेडेरिक्सेन के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज हमने भारत-EU रिश्तों, इंडो-पैसिफिक और यूक्रेन सहित कई क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की.

PM Modi Europe Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार को डेनमार्क पहुंचे. यहां डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडेरिक्सेन (Mette Frederiksen) ने उनकी आगवानी की. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई. इस दौरान भारत और डेनमार्क के बीच साफ पानी, मछली पालन पर उन्नत केंद्र बनाने, कौशल विकास, माइग्रेशन और मोबिलिटी पर समझौते समेत कई करारनामों पर दस्तखत किए गए. 

साथ ही क़ई कारोबारी समझौतों पर भी दस्तखत हुए जिसमें डालमिया सिमेंट और FL Smith के बीच भविष्य की ज़रूरत के लिए नई सीमेंट बनाने पर करार हुआ. 

पीएम मोदी और मेट्टे फ्रेडेरिक्सेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात की. डेनमार्क की पीएम ने कहा, ''हम दो लोकतंत्र हैं. करीबी सहयोगियों के तौर पर हमने यूक्रेन के संकट पर बात की है. पुतिन को यह युद्ध रोकना होगा. उम्मीद है कि भारत भी इसमें रूस को प्रभावित करेगा और युद्ध को रोकने में सहायक होगा.''

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत और डेनमार्क के सम्बंध पर बात के साथ हमने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की है. हमने यूक्रेन युद्ध फौरन रोकने और शांति पूर्ण बातचीत से समाधान का रास्ता निकालने पर ज़ोर दिया.

पीएम ने कहा कि हमारे दोनों देश लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे मूल्यों को तो साझा करते ही हैं. हमने हरित रणनीति के साझेदारी पर विशेष टास्क फोर्स की समीक्षा की है. भारत में 200 से अधिक डेनिश कम्पनियां हैं. आशा है कि हमारा सहयोग पर तेजी से आगे बढ़ेगा.

उन्होंने कहा, ''भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और ग्रीन इंडस्ट्रीज में डेनिश कम्पनीज और Danish Pension Funds (डेनिश पेंशन फंड्स) के लिए निवेश के बहुत अवसर हैं.''

अब पीएम दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. मोदी जर्मनी से यहां पहुंचे हैं. उन्होंने जर्मनी में चांसलर ओलाफ़ शोल्ज के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता की और भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श की सह-अध्यक्षता की. डेनिश प्रधानमंत्री ने हवाईअड्डे पर मोदी का स्वागत किया.


PM Modi Denmark Visit: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडेरिक्सेन के साथ पीएम मोदी ने की बैठक, इन समझौतों पर किए दस्तखत

मोदी ने कोपेनहेगन पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘‘कोपेनहेगन पहुंचा हूं. मैं गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री फ्रेडेरिक्सेन का बहुत आभारी हूं. यह यात्रा भारत-डेनमार्क के संबंधों को और मजबूत करने में दूरगामी परिणाम वाली होगी.’’

Vaccination for 5-12 Age: 5-12 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन को कब मिलेगी मंजूरी? NTAGI कर रहा समीक्षा

Loudspeaker Row: लाउडस्पीकर पर राज ठाकरे के ऐलान के बाद अलर्ट, सीएम ने की बैठक | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ टिप्पणी करने पर ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किल, एफआईआर दर्ज
गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ टिप्पणी करने पर ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किल, एफआईआर दर्ज
कर्नाटक से कांग्रेस किस-किसको भेजेगी राज्यसभा? खरगे से लेकर पवन खेड़ा तक नाम फाइनल, ये रही पूरी लिस्ट
कर्नाटक से कांग्रेस किस-किसको भेजेगी राज्यसभा? खरगे से लेकर पवन खेड़ा तक नाम फाइनल, ये रही पूरी लिस्ट
'सत्ता में पद चाहने वालों शिवकुमार के पास जाओ और पार्टी के लिए काम करने वाले...', कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद का बड़ा बयान
'सत्ता में पद चाहने वालों शिवकुमार के पास जाओ और पार्टी के लिए काम करने वाले...', कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद का बड़ा बयान
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
Embed widget