एक्सप्लोरर

Himachal के कुल्लू में बस हादसे पर पीएम मोदी और सीएम जयराम ने जताया दुख, 16 लोगों की मौत

Himachal Kullu Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज सुबह एक बस खाई में गिर गई जिसमें बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अन्य नेताओं ने दुख व्यक्त किया है.

Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) में बस दुर्घटना (Bus Accident) में बच्चों समेत 16 लोगों की मौत होने की खबर है. इस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) समेत कई अन्य नेताओं ने भी दुख जताया है. बताया जा रहा है कि ये बस खाई में गिर गई जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ. पीएम मोदी ने इस हादसे को दिल दहला देने वाला बताया है.

जानकारी के मुताबिक सैंज की ओर जा रही बस जांगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे खाई में गिर गई. इस हादसे पर पीएम मोदी और सीएम जयराम ठाकुर के अलावा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियो ने भी दुख व्यक्त किया है. कहा जा रहा है कि इस बस में स्कूल के बच्चों समेत गांव के लोग भी सवार थे.

पीएम मोदी और सीएम जयराम ठाकुर ने जताया दुख

कुल्लू में हुए बस दुर्घटना के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. इसके अलावा सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला. पूरा प्रशासन मौके पर है,घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें. ईश्वर से कामना करता हूं कम से कम लोग हताहत हुए हों.

अनुराग ठाकुर, मनीष सिसोदिया और प्रियंका गांधी ने घटना को बताया दुखद

अनुराग ठाकुर

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा है कि कुल्लू (Kullu) के सैंज में भीषण बस हादसा की सूचना से मन बहुत व्यथित है. ज़िला प्रशासन राहत व बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से काम कर रहा है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मेरी पूरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. प्रभु पीड़ित परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति दें.

मनीष सिसोदिया

उन्होंने कहा है कि हिमाचल के भयानक बस हादसे में स्कूली बच्चों व नागरिकों की जान जाने की खबर बेहद दुःखद है. प्रभावित परिवारों के दुख में हम उनके साथ है. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे, और उनके परिवारों को इस क्षति से उभरने की शक्ति दे.

प्रियंका गांधी

कुल्लू-हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ (Health Recovery) मिले.

ये भी पढ़ें: Kullu Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भयानक बस हादसा, स्कूली बच्चों सहित 16 लोगों के मरने की आशंका

ये भी पढ़ें: Cloudburst in Himachal: हिमाचल के लाहौल स्पीति-कुल्लू में बादल फटने की घटना में 9 लोगों के मौत की पुष्टि, सात लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget